[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा कार्यकर्ता हार में भी डगमगाता नहीं है- राठौड़:धन्यवाद सभा में कहा- हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू, भविष्य में आगे बढ़ेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा कार्यकर्ता हार में भी डगमगाता नहीं है- राठौड़:धन्यवाद सभा में कहा- हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू, भविष्य में आगे बढ़ेंगे

भाजपा कार्यकर्ता हार में भी डगमगाता नहीं है- राठौड़:धन्यवाद सभा में कहा- हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू, भविष्य में आगे बढ़ेंगे

चूरू : पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने चूरू लोकसभा चुनाव में भाजपा की हुई हार का जिम्मेदार अपने आप को ठहराया। उन्होंने कहा कि मेरी चूक की वजह से देवेंद्र झाझ​डि़या की हार हुई है। भाजपा का कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करता है। उसी के चलते आज भाजपा की तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनी है। उन्होंने हार की जिम्मेदारी भाजपा की ओर से शुक्रवार दोपहर दादाबाड़ी में लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कार्यकर्ताओं की धन्यवाद सभा में ली।

हार की जिम्मेदारी मेरी
राठौड़ ने कहा कि अगर कहीं भी कोई चूक हुई है तो उसका जिम्मेदार आपके सामने खड़ा यह 6 फीट 2 इंच का आदमी है। कोई ना कोई कमी रही। हम एक मिशन और मकसद के साथ जुड़े हुए थे। हम इनसानियत की राजनीति कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता के रूप में भाजपा के पंचनिष्ठा के सिद्धांतों के साथ जुड़े थे। हम किसी समाज के हो सकते हैं, पर हमारा मिशन एक था। हमारे राष्ट्र का भाव एक था। भारत मां का वैभव और कीर्ति को ऊंचा पहुंचाना हमारा लक्ष्य था। जो अगुआई करता है कमजोरी भी उसी की रहती है। हम इस हार के बारे में चिंतन करेंगे। हम समाजों को बांटने की राजनीति नहीं करते।

कार्यकर्ता धन्यवाद सभा में मौजूद भाजपा पदाधिकारी।
कार्यकर्ता धन्यवाद सभा में मौजूद भाजपा पदाधिकारी।

कार्यकर्ता बोले-हार की जिम्मेदारी सामूहिक
राठौड़ ने कहा कि हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू है। भाजपा कार्यकर्ता हार में किचिंत भी नहीं डगमगाता है। यह सारे परिणाम जो हम सब के लिए आशानुकुल नहीं रहे। परन्तु इस हार में भी हम मंथन कर भविष्य में जीत की और बढे़गे। राठौड़ के हार की जिम्मेदारी लेने पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि हार की जिम्मेदारी आपकी नहीं सामूहिक है।

राठौड़ ने कहा कि आने वाले समय में हम विधायक हरलाल सहारण और देवेन्द्र झाझड़िया के नेतृत्व में चूरू का विकास करेंगे। जिन लोगों को पार्टी ने सब कुछ दिया। उन लोगों ने केवल मात्र टिकट कटने से अपने आप को पार्टी से अलग कर लिया। जो लोग कुछ दिनों पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों की प्रशंसा करते थे। वे अब विपक्षी पार्टी में बैठ कर विरोध की राजनीति कर रहे है।

क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत
विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि हम सब कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत है। अभी हाल में सीएम भजनलाल शर्मा ने चूरू को विकसित शहर बनाने के लिए सौगात दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग जाति की राजनीति करते है। वे समाज को कमजोर कर रहे है।

खिलाड़ी हारता नहीं है
लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़िया ने कहा कि मैं एक खिलाड़ी हूं और एक खिलाड़ी हर कार्य को खेल भावना से करता है। खिलाड़ी हारता नहीं है बल्कि हार में भी वह सिखता है। उन्होंने कहा कि मैं 36 बिरादरी के लिए कार्य करूगा। देवेन्द्र झाझड़िया चुनाव हारा है परन्तु हौसला नहीं हारा है। प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला ने कहा कि हम सब का एक ही सपना था कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बने। वह सपना साकार हो गया है।

जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस मौके पर विक्रम कोटवाद, प्रधान दीपचन्द राहड़, विजयकुमार शर्मा, राष्ट्रीय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत, दौलत तंवर, रतननगर चेयरमेन निकिता गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किये। संचालपन जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया व भास्कर शर्मा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62