समाचार पत्र-पत्रिका छपी खबरों का दिखा असर, होने वाले उपचुनाव में परिणामो का सता रहा हैं डर
समाचार पत्र-पत्रिका छपी खबरों का दिखा असर, होने वाले उपचुनाव में परिणामो का सता रहा हैं डर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : समाचार पत्र-पत्रिका छपी खबरों का दिखा असर, होने वाले उपचुनाव में परिणामो का डर… जेसा की झुंझुनूं में उपचुनाव सर है… शहर में शुरू हुआ सफाई कार्य झुंझुनू। शहर में होने वाले जलभराव को लेकर भाजपा नेता बबलू चौधरी (निषित कुमार) गंभीर दिखाए दे रहे है जिसका असर आज शुक्रवार को देखने मिला जब नगरपरिषद् शहर के विभिन्न स्थानों पर सफाई के लिए अपने जाब्त के साथ पहुंचा व नालों की सफाई भी की गई। भाजपा नेता बबलू चौधरी द्वारा शहर में होने वाले जलभराव क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। जिस पर आज शुक्रवार को प्रशासन ने कार्य करना शुरू कर किया है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता बबलू चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगरपरिषद अधिकारियों के साथ शहर का दौरा कर विभिन्न स्थानों पर वर्षा के जलभराव सहित वार्डो की विभिन्न समस्याओं का जायजा लेकर उसके निदान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। जिस पर आज नगर परिषद् द्वारा शहर के बगड़ रोड, मुनि आश्रम, गांधी चौक, पशु चिकित्सालय के पास, सफेदी माता मन्दिर के पास आदि स्थानों पर नालों की सफाई का कार्य करवा दिया है। तथा बाकि स्थानों पर भी मानसून पूर्व नालों व साफ सफाई करवा दी जाएगी। वहीं भाजपा नेता चौधरी ने बताया कि वर्षा जल की निकासी व वार्डो की विभिन्न समस्याओं सडक़, नालियां, सफाई आदि के हल करवाने को लेकर निरीक्षण किया गया था। जिस पर नगर परिषद् ने अमल करते हुए कुछ जगहों पर सफाई करवा दी है बाकि जगहों पर समाधान के लिए निर्देश दिए है।