[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सभी विभागों की हो भागीदारी : बिजेन्द्र सिंह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सभी विभागों की हो भागीदारी : बिजेन्द्र सिंह

चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम तैयारियों की समीक्षा, साप्ताहिक विभागीय समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

चूरू : जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी के निर्देशानुसार मंगलवार को चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने एसडीएम कार्यालय में चूरू ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को साप्ताहिक विभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिए।

एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सभी विभागों की हो भागीदारी हो तथा सभी विभागों के कर्मचारी, अधिकारी निर्धारित समय पर पुलिस लाइन मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। इसी के साथ सभी विभाग के अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कायोर्ं की पूर्व तैयारी रखें। आयुर्वेद विभाग के डॉ संजय तंवर ने योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी।

इस दौरान विभागीय समीक्षा करते हुए एसडीएम बिजेंद्र ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी अपने विभागों की गतिविधियों की नियमित तौर पर मॉनीटरिंग करें। बिजली, पानी व चिकित्सा सेवा सहित आवश्यक सेवाओं की समुचित सुनिश्चितता हो। आंधी -अंधड़ के कारण गिरे बिजली के खंभों के शीघ्र ही ठीक किया जाए तथा प्रयास करें कि आमजन को बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की शिकायत न रहे।

उन्होंने कहा कि राशन कार्ड धारकों की केवाईसी व पेंशन सत्यापन के लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र पूरा करें तथा सभी विभागों के आपसी समन्वय से वृक्षारोपण अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा किया जाए।

इस दौरान तहसीलदार सुरेन्द्र पाल, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, सानिवि एक्सईएन बीएल सोनी, रतननगर ईओ डॉ अशोक कुमार, सीबीईओ ओमदत्त सहारण, बीसीएमओ डॉ जगदीश भाटी, डॉ संजय तंवर, प्रवर्तन अधिकारी संपत कुमार, महिला सुपरवाइजर कृष्णा, पुष्पा, शशिकला, सहायक कृषि अधिकारी शंकुतला, दिव्या चौधरी, गुगनराम तेतरवाल, दीपचंद, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रघुवीर सिंह, निजी सहायक सुरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62