[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेप के बाद युवती ने खुद को आग लगाई, मौत:उठा ले गए थे दो युवक; भाई ने चंगुल से छुड़ाया, रोते हुए घर आई थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाक्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेप के बाद युवती ने खुद को आग लगाई, मौत:उठा ले गए थे दो युवक; भाई ने चंगुल से छुड़ाया, रोते हुए घर आई थी

रेप के बाद युवती ने खुद को आग लगाई, मौत:उठा ले गए थे दो युवक; भाई ने चंगुल से छुड़ाया, रोते हुए घर आई थी

कोटा : कोटा में 18 साल की रेप पीड़िता ने खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। परिजन झुलसी हालत में एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गए, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने पड़ोसी दो युवकों पर किडनैप और रेप करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। मामला बूढादित थाना इलाके का है।

युवती के चाचा ने बताया- भतीजी के घर के पास मिठाई की दुकान है। दुकान चलाने वाले दो युवक गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे घर से भतीजी का किडनैप कर दुकान में ले गए। एक युवक दुकान के बाहर बैठ गया। दूसरे ने भतीजी से रेप किया। दोनों युवक आपस में चचेरे भाई हैं।

चीख सुनकर गए परिजन
रात को जब परिजन पानी पीने के लिए उठे तो बेटी घर में नहीं दिखी। युवती के भाई ने बाहर जाकर देखा तो दुकान से चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। उसने दुकान का गेट धक्का देकर खोलने की कोशिश की तो बाहर बैठे युवक ने मारपीट की। शोर-शराबा होने के बाद गेट खोलने पर भतीजी रोते हुए बाहर आई।

रोते हुए घर आई और लगा ली आग
चाचा ने बताया- भतीजी ने घर आकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। कमरे में डीजल से भरा हुआ डिब्बा रखा था, जिसे खुद पर उड़ेलकर आग लगा ली। परिजन ने गेट तोड़कर जैसे-तैसे आग को बुझाया। गंभीर झुलसी हालत में उसे कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले में ग्रामीण एसपी को शिकायत दी है।

दोनों आरोपियों से कर रहे पूछताछ
डीएसपी शिवम जोशी ने बताया कि लड़की के पिता ने किडनैप और रेप का मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट में पड़ोसी दो युवकों पर आरोप लगाया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने युवती से बयान लेने की कोशिश की थी, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने परमिशन नहीं दी थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77