[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुवैत की इमारत में लगी भीषण आग, 5 भारतीयों समेत 53 लोगों की मौत, कई अन्य घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़विदेश

कुवैत की इमारत में लगी भीषण आग, 5 भारतीयों समेत 53 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

Kuwait Fire Kills 41: कुवैत की एक इमारत में लगी भयंकर आग की घटना में अब तक कम से कम 53 लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना में 5 भारतीयों की जान भी गई है। फिलहाल आग पर काबू पाया जा चुका है और बचाव कार्य चल रहा है।

Kuwait Fire : कुवैत के मंगाफ शहर की एक इमारत में भीषण आग लगने की खबर है। घटना में अब तक कम से कम 53 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 5 भारतीय भी शामिल हैं। सुबह करीब 6 बजे (स्थानीय समयानुसार) लगी आग के चलते घायल हुए लगभग 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से भी 4 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है, आग पर काबू पा लिया गया है।

इस दर्दनाक घटना को लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि हमारे अंबेसडर कैंप पर गए हैं। हमारी एंबेसी अपनी ओर से पूरा सहयोग करेगी। हम और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। जान गंवाने वालों के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।

दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

जानकारी के अनुसार जिस इमारत में आग लगी उसमें कुछ भारतीय कर्मचारी भी थे। इसे लेकर कुवैत में भारतीय दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर (+965-65505246) जारी किया है। दूतावास ने कहा है कि भारतीयों की मदद के लिए हम हर संभव कोशिश करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इमारत में फंसे दर्जनों लोगों को निकाल लिया गया है लेकिन कई की जान चली गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक सीनियर पुलिस कमांडर ने बताया कि इस इमारत में कर्मचारियों को रखा जाता था और आग लगने के समय बड़ी संख्या में लोग अंदर थे। हालांकि, इस बात का अभी तक नहीं पता चल पाया है कि इमारत में रहने वाले कर्मचारी किस तरह का काम करते थे और वह सब मूल रूप से कहां-कहां के रहने वाले थे। फिलहाल बचाव कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62