[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आचार संहिता हटते ही 15% बढ़कर मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन… अब 30 जून तक करा सकेंगे सत्यापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आचार संहिता हटते ही 15% बढ़कर मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन… अब 30 जून तक करा सकेंगे सत्यापन

आचार संहिता हटते ही 15% बढ़कर मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन... अब 30 जून तक करा सकेंगे सत्यापन

जयपुर : अगले महीने से सामाजिक सुरक्षा पेंशन लोगों के जनधन खातों में आने लग जाएगी। यही नहीं, पेंशन का लाभ पहले से बढ़कर मिलेगा। राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन 15 प्रतिशत प्रतिमाह बढ़ाने का फैसला लिया था, जो अप्रैल महीने से लागू होना तय किया गया, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण बढ़ी हुई पेंशन नहीं दी जा सकी। ऐसे में अगले सप्ताह 5 जून को जैसे ही आचार संहिता खत्म होगी।

लाभार्थियों के खाते में पेंशन का पैसा पहुंचना शुरू हो जाएगा। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री ​अविनाश गहलोत ने दी।उन्होंने बताया कि वर्तमान में पेंशन की पेंडेंसी लगभग एक महीना ही है। मुख्यतः अभी अप्रैल माह की मई में दी जाने वाली पेंशन ही पेंडिंग हैं। मार्च तक का अधिकांश लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान कर दिया है।

केवल कुछ सत्यापन के प्रकरण बकाया हैं, जिन्हें शीघ्र ही निस्तारित कर दिया जाएगा। प्रदेश में आचार संहिता प्रभावी होने के कारण बढ़ी हुई पेंशन अभी तक नहीं दी गई है। उन्होंने कहा आचार संहिता खत्म होते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा एक बटन दबाते ही सभी लाभार्थियों को उनके खाते में मोदी सरकार के खोले गए जनधन खाते के माध्यम से पेंशन राशि पहुंचाई जाएगी। पूर्व में पेंशनरों द्वारा वार्षिक भौतिक सत्यापन कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 थी, जिसे बढ़ाकर 31 मई की गई थी। अब वे लोग 30 जून तक वार्षिक सत्यापन करवा सकेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77