[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न संबंधी शिकायतों के लिए आंतरिक शिकायत समिति गठन करने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न संबंधी शिकायतों के लिए आंतरिक शिकायत समिति गठन करने के निर्देश

जिला कलक्टर ने आदेश जारी कर कामकाजी महिलाओं का कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों हेतु ग्रामीण व शहरी क्षेत्र हेतु नियुक्त किए नोडल अधिकारी

चूरू : जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने जिले के समस्त राजकीय कार्यालयों में कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के समस्त कार्यालयाध्यक्षों को उनके कार्यालय, अधीनस्थ कार्यालयों, संस्था, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, संस्थानों, निकायों, राजकीय संगठनों इत्यादि के जिला, ब्लॉक व ग्राम स्तर के कार्यालयों में आंतरिक शिकायत समिति का गठन करने के निर्देश दिए है।

नोडल अधिकारी नियुक्त

जिला कलक्टर ने आदेश जारी कर कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 की अनुपालना में कामकाजी महिलाओं का कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों हेतु सभी ब्लॉक व तहसील स्तर पर तहसीलदार तथा शहरी क्षेत्र हेतु संबंधित नगरनिगम, नगरपरिषद, नगरपालिका के आयुक्त व अधिशाषी अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

यह रहेगा आंतरिक शिकायत समिति गठन का प्रारूप

महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला ने बताया कि महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 की धारा 4 (1) के अनुसार प्रत्येक नियोक्ता को अपने कार्यास्थल के लिए एक आंतरिक शिकायत समिति का गठन करना आवश्यक है। समिति में अध्यक्ष के लिए ऎसी महिला का नामांकन किया जाए जो उस कार्यस्थल के सभी कार्यरत कर्मचारियों में से वरिष्ठ स्तर पर कार्यरत हो। यदि ऎसी वरिष्ठ स्तरीय महिला कर्मचारी उपलब्ध नहीं है तो संबंधित संस्था के अन्य कार्यालय अथवा प्रशासनिक इकाईयों में कार्यरत महिला कर्मचारी को नामांकित किया जाएगा। यदि उस कार्यस्थल के अन्य कार्यालयों अथवा प्रशासनिक इकाईयों में भी ऎसी वरिष्ठ स्तरीय महिला कर्मचारी उपलब्ध नहीं है तो उस नियोक्ता के अन्य कार्यस्थलों अथवा विभाग अथवा संगठन में कार्यरत महिला कर्मचारी को नामांकित किया जाएगा। कार्यालयाध्यक्ष, प्रधानाचार्य या चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अध्यक्ष नहीं होगा। समिति में कम से कम दो सदस्यों को उस कार्यस्थल के सभी कार्यरत कर्मचारियों में से नामांकित किया जाएगा जो महिलाओं से सम्बन्धित विषयों के प्रति कार्य करने में पर्याप्त अनुभवी एवं समर्पित हों तथा जिनको सामाजिक कार्य अथवा कानूनी जानकारी हो। इसी के साथ एक सदस्य ऎसी स्वयंसेवी संगठनों में से नामित किया जाएगा ,जो महिलाओं के विषयों के प्रति समर्पित हो एवं ऎसा व्यक्ति यौन शोषण के मुद्दे में पर्याप्त जानकारी रखता हो। नामित सदस्यों में से कम से कम 50 प्रतिशत सदस्य महिलाएं होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष एवं सदस्यों के कार्यकाल का निर्धारण नियुक्ति की तिथि से नियोक्ता द्वारा निर्धारित अवधि के अनुसार (अधिकतम 3 वर्ष) किया जाएगा। स्वयं सेवी संगठनों में से नामित सदस्यों को आंतरिक शिकायत समिति की कार्यवाही के आयोजन के लिए मानदेय, भत्ते तथा यात्रा पर उसके द्वारा खर्च की गयी राशि का भुगतान महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण प्रतिषेध एवं प्रतितोष) नियम, 2013 के अनुसार दिये जा सकेंगे। अध्यक्ष एवं मनोनीत सदस्यों को अधिनियम की धारा 16 के विरूद्ध एवं अन्यथा जैसा अधिनियम की धारा 4(5) में प्रदत्त है, कार्य करने पर पदच्युत किया जा सकेगा एवं इसके फलस्वरूप उत्पन्न रिक्ति अथवा अन्यथा उत्पन्न रिक्ति को अधिनियम के अन्तर्गत नवीन नियुक्तियों से भरा जा सकेगा। अधिनियम के अध्याय 8 की धारा 21 (1) की पालना में आंतरिक शिकायत समितियों के द्वारा प्रत्येक कलेण्डर वर्ष के लिए निर्धारित फार्म में एक वार्षिक रिपोर्ट तैयार कर नियोक्ता द्वारा जिला अधिकारी ( जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट) को प्रेषित की जाएगी जिसमें वर्ष में प्राप्त लैंगिक उत्पीड़न की शिकायतों की संख्या,  वर्ष के दौरान निस्तारित की गई शिकायतों की संख्या, 90 दिन से अधिक अवधि तक लंबित मामलों की संख्या,  लैंगिक उत्पीड़न के विरूद्ध क्रियान्वित कार्यशालाओं या जागरूकता कार्यक्रमों की संख्या व नियोक्ता द्वारा की गयी कार्यवाही का स्वरूप आदि ब्यौरे शामिल होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77