[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : प्रियंका खीचड का सीओ गाइड में चयन:राजस्थान में किया टॉप; गाइड के तौर पर पाकिस्तान में कर चुकी प्रतिनिधित्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : प्रियंका खीचड का सीओ गाइड में चयन:राजस्थान में किया टॉप; गाइड के तौर पर पाकिस्तान में कर चुकी प्रतिनिधित्व

प्रियंका खीचड का सीओ गाइड में चयन:राजस्थान में किया टॉप; गाइड के तौर पर पाकिस्तान में कर चुकी प्रतिनिधित्व

झुंझुनूं : झुंझुनूं के सिरियासर खुर्द निवासी प्रियंका खीचड का सीओ गाइड में चयन हुआ है। प्रियंका ने राज्य स्तरीय सीओ गाइड चयन प्रतियोगिता परीक्षा में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। प्रियंका की इस सफलता से स्काउड गाइड झुंझुनूं, उसके गांव व ननिहाल में खुशी का माहौल है।

प्रियंका खीचड राष्ट्रपति अवार्ड से भी सम्मानित हो चुकी हैं। प्रियंका ने 20 व 21 अक्टूबर को आयोजित राज्य स्तरीय सी.ओ. गाइड चयन प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें उसने राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

प्रियंका बचपन से ही स्काउट गाइड संगठन से जुड़ी रही। प्राथमिक शिक्षा अपने ननिहाल भारु से पूरी करने के बाद कॉलेज शिक्षा रामा देवी महिला महाविद्यालय नुआं से पूरी की। रामा देवी महिला महाविद्यालय में रहते हुए प्रियंका ने भारतवर्ष का प्रतिनिधित्व करते हुए पाकिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिविर में सहभागिता की.

उसके बाद जिला मुख्यालय झुंझुनूं पर रेंजर लीडर के रूप में कार्य किया। प्रियंका को सीकर जिला आवंटित हुआ है। राजस्थान टॉप करने पर राज्य सचिव डॉ पी. सी. जैन की ओर से प्रियंका को जिला आवंटित किया। प्रियंका ने ट्रेनिग के लिए जयपुर में जॉइनिंग कर लिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77