[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में पानी की समस्याओं को वैरिफाई करने पहुंची आयुक्त:घर-घर जाकर लोगों से मिली; बोली- शिकायतों का करेंगे समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में पानी की समस्याओं को वैरिफाई करने पहुंची आयुक्त:घर-घर जाकर लोगों से मिली; बोली- शिकायतों का करेंगे समाधान

झुंझुनूं में पानी की समस्याओं को वैरिफाई करने पहुंची आयुक्त:घर-घर जाकर लोगों से मिली; बोली- शिकायतों का करेंगे समाधान

झुंझुनूं : झुंझुनूं में नगर परिषद आयुक्त अनिता खीचड़ ने सोमवार को आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों में घर-घर जाकर पानी की सप्लाई की स्थिति का जायजा लिया। आयुक्त ने जलदाय विभाग की इंजीनियर टीम के साथ प्रमुख कॉलोनियों में जाकर लोगों से बात की और उनकी समस्या को भी सुना। इसके बाद मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए।

आयुक्त ने बताया कि उन्होंने एईएन लोकेश दुलड़ के साथ इंदिरा नगर, सैनिक नगर, बसंत विहार, किसान कॉलोनी, दीनदयाल नगर और मणि विहार आदि इलाकों में दौरा किया। इस दौरान किसान कॉलोनी और बसंत विहार में पानी की समस्या नहीं मिली। लेकिन इंदिरा नगर के बी और सी ब्लॉक में कम प्रेशर से पानी आने की शिकायत सामने आई।

इसके अलावा मणि विहार के लोग भी पानी की समस्या से जूझते हुए दिखाई दिए। यहां के लोगों ने बताया कि ना तो पानी सप्लाई का टाइमिंग फिक्स है। वहीं एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की सप्लाई होती है और वह भी बिना प्रेशर के आता है। इसके कारण पानी की आपूर्ति पूरी नहीं हो पाती है।

आयुक्त ने बताया कि इन सभी इलाकों में नहरी पानी सप्लाई हो रहा है। जिसमें बदबूदार पानी आने की शिकायतें भी सामने आई है। साथ ही दीनदयाल नगर में करीब 150 झुग्गियां है। जहां रहने वाले लोग इधर-उधर से पानी लाकर जीवन यापन कर रहे है। इसके लिए जल्द ही दीनदयाल नगर में बने पंप हाउस में एक नल लगाकर इन झुग्गियों में रहने वाले लोगों को पानी सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।

आयुक्त ने बताया कि जिला स्तर पर स्थित कंट्रोल रूम में आई शिकायतों को भी घर-घर जाकर वैरिफाई किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को भेजी जाएगी। इसके अलावा नहरी पानी में जो बदबू आने की शिकायतें मिल रही है। उसे दूर करने के लिए भी कलेक्टर से निवेदन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22