[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कारों की भिड़ंत में तीन घायल:इनोवा और ब्रेजा कार आमने-सामने से टकराई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कारों की भिड़ंत में तीन घायल:इनोवा और ब्रेजा कार आमने-सामने से टकराई

कारों की भिड़ंत में तीन घायल:इनोवा और ब्रेजा कार आमने-सामने से टकराई

झुंझुनूं : झुंझुनूं में दो कारों की आमने-सामने से टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों की मदद से झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल पहुंचाया है। हादसा झुंझुनूं के निकट सीतसर गांव में आज शाम साढ़े पांच बजे के आसपास हुआ है। जानकारी के अनुसार ब्रेजा कार मंडावा से झुंझुनू की तरफ आ रही थी।

इस दौरान सीतसर में मुख्य सड़क पर फैले पानी में ब्रेजा कार स्लिप हो गई। स्लीप होकर झुंझुनूं की तरफ से इनोवा कार से टक्करा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ब्रेजा गाड़ी वापस मण्डावा की ओर घूम गई। वहीं, इनोवा दीवार में घुसते-घुसते बची। आसपास के लोगों ने दौड़कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। उसके बाद निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में ब्रेजा कार में सवार अंकित(21), पुत्र जगदीश, मनोज पुत्र पीरामल निवासी उदावास तथा इनोव सवार नरेन्द्र (45), पुत्र जयकरण निवासी किसान कॉलोनी, झुंझुनूं घायल हुए हैं। स्थानीय निवासी संजय ने बताया कि यहा सड़क पर पानी भरने से कई बार हादसे हो चुके हैं। पहले भी तीन -चार बार पानी के कारण यहां हादसे हुए थे। प्रशासन को समस्या का समाधान करना चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22