[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ : कार में आए चोर, बल्ब पार के ले गए VIDEO:पहले मोबाइल शॉप के बाहर चोरी की कोशिश, बल्ब तक नहीं पहुंचे तो किराने की दुकान से चुराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

नवलगढ़ : कार में आए चोर, बल्ब पार के ले गए VIDEO:पहले मोबाइल शॉप के बाहर चोरी की कोशिश, बल्ब तक नहीं पहुंचे तो किराने की दुकान से चुराया

कार में आए चोर, बल्ब पार के ले गए VIDEO:पहले मोबाइल शॉप के बाहर चोरी की कोशिश, बल्ब तक नहीं पहुंचे तो किराने की दुकान से चुराया

नवलगढ़ : ऑल्टो कार में सवार होकर आए चार बदमाश बल्ब चोरी कर ले गए। पूरा घटनाक्रम किराने की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मुख्य स्टैंड पर रविवार रात करीब 1.33 बजे ऑल्टो कार मोबाइल की दुकान के सामने आकर रुकती है। पिछली सीट से दो युवक नीचे उतरते हैं और एक युवक दूसरे साथी के कंधे पर चढ़कर बल्ब को उतारने का प्रयास करता है। इस दौरान दो युवक कार में ही बैठे रहते हैं।

मोबाइल की दुकान के बाहर लगे बल्ब तक हाथ नहीं पहुंच पाया तो एक युवक सामने से किराने की दुकान पर रखी प्लास्टिक की कुर्सी लेने गया, लेकिन उस दुकान के सामने भी बल्ब लगा था। जिस पर ये युवक किराने की दुकान से ही प्लास्टिक की कुर्सी पर चढ़कर बल्ब निकाल कर ले गए और कार में बैठकर फरार हो गए।

किराना दुकान मालिक मालिक महेंद्र दूत ने बताया कि उसका घर दुकान के ऊपर ही है। रात को अचानक नींद खुलने के बाद बाहर देखा तो कार सवार युवक भाग गए। बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि मोबाइल की दुकान बड़वासी पंकज कुमावत की है, जिसे रात में फोन कर घटना की जानकारी दे दी थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22