[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला सशक्तीकरण के लिए धरातल पर हों सार्थक प्रयास : सत्यानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला सशक्तीकरण के लिए धरातल पर हों सार्थक प्रयास : सत्यानी

महिला सशक्तीकरण के लिए धरातल पर हों सार्थक प्रयास : सत्यानी

चूरू : जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने कहा है कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए वास्तविक धरातल पर सार्थक प्रयास होने चाहिए ताकि महिला सशक्तीकरण की अवधारणा को अमली जामा पहनाया जा सके।

जिला कलक्टर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, जिला स्तरीय महिला समाधान समिति तथा सखी वन स्टॉप सेंटर तथा महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की बैठकों में अधिकारियों से विचार-विमर्श कर रही थीं।

उन्होंने सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा से कहा कि वे निर्धारित मानदंडों के अनुसार सोनोग्राफी सेंटरों का निरीक्षण सुनिश्चित करवाएं और यह देखें कि सेंटर्स द्वारा नियमों का उल्लंघन नहीं हो।

इस मौके पर उन्होंने आईएम शक्ति उड़ान योजना, स्कूलों में माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन पर नियमित सत्रों के आयोजन, विद्यालयों में क्रियाशील शौचालयों की उपलब्धता, ड्रॉप आउट बालिकाओं के चिन्हीकरण एवं नामांकन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

जिला कलक्टर ने जिला स्तरीय महिला समाधान समिति की बैठक में कहा कि सभी कार्यालयों एवं संस्थानों में विशाखा गाइडलाइंस के अनुसार आंतरिक शिकायत समिति का गठन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं पर दिए गए निर्देशानुसार क्रियान्विति सुनिश्चित करें। इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला ने कानून का पाठ के प्रचार-प्रसार एवं पॉश एक्ट पर कार्यशाला की रूपरेखा जाहिर की और विभिन्न बिंदुओं में प्रगति से अवगत करवाया।

बैठक में एसीईओ दुर्गा ढाका, सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा, डिस्कॉम एसई वीआई परिहार, पीएचईडी एसई आरके राठी, एडीपीआर कुमार अजय, सीडीईओ जगबीर यादव, एडीपी दिलावर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (एससी-एसटी सेल) मनफूल, संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के नगेंद्र सिंह, आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ रामकृष्ण शर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22