[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जलदाय विभाग के दावों की दिखी जमीनी हकीकत, तहसीलदार के निरीक्षण में खुली पोल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

जलदाय विभाग के दावों की दिखी जमीनी हकीकत, तहसीलदार के निरीक्षण में खुली पोल

झुंझुनूं जिले में कलेक्टर के निर्देश के बाद नवलगढ़ कस्बे में पेयजल आपूर्ति का हाल जानने के लिए निकले. तहसीलदार कुलदीप भाटी के निरीक्षण में जलदाय विभाग की पोल खुल गई. तहसीलदार को लोगों ने बताया कि महज 10 से 15 मिनट पानी की सप्लाई आती है.

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : खबर राजस्थान के झुंझुनूं जिले से है. मई का महीना शुरू हो चुका है और गर्मी ने अपना विकराल रुप ले लिया है. भीषण गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी को लेकर भी हाहाकार मचना शुरू हो गया हैं. झुंझुनूं जिला कलेक्टर ने  पेयजल आपूर्ति का हाल जानने के लिए निकले तहसीलदार को क्षेत्र में भेजा. जलदाय विभाग भीषण गर्मीं में समुचित पेयजल आपूर्ति को लेकर दावे करता है. परन्तु जलदाय विभाग के दावों की पोल खुलती दिख रही है.

जिला कलेक्टर के निर्देश के बाद नवलगढ़ कस्बे में पेयजल आपूर्ति का हाल जानने के लिए निकले. तहसीलदार कुलदीप भाटी के निरीक्षण में जलदाय विभाग की पोल खुल गई. तहसीलदार ने नवलगढ़ कस्बे में नानसा गेट, रामदेवरा रोड, वार्ड 15 और 16 में पेयजल आपूर्ति को लेकर निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान घरों के बाहर लोग पानी का इंतजार करते नजर आए. तहसीलदार को लोगों ने बताया कि महज 10 से 15 मिनट पानी की सप्लाई आती है. जिसमें घर के पानी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है.

कई जगह पेयजल आपूर्ति की लाइन टूटी हुई है. जिससे पेयजल की सप्लाई प्रभावित होती है. तहसीलदार ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता से मौके पर बातचीत कर स्थिति सुधारने के निर्देश दिए. तहसीलदार ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर पेयजल आपूर्ति को लेकर लोगों से मिलकर समस्या को जाना है. जो भी निरीक्षण के दौरान खामियां मिली हैं. उनमें सुधार करवाया जाएगा. ताकि लोगों को समुचित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet