[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परशुराम जन्मोत्सव की आयोजक समिति की हुई बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

परशुराम जन्मोत्सव की आयोजक समिति की हुई बैठक

परशुराम जन्मोत्सव की आयोजक समिति की हुई बैठक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : चिरंजीवी भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में गठित आयोजक समिति की बैठक समिति संरक्षक श्री शिव चरण पुरोहित की अध्यक्षता में चुना चौक स्थित पुरोहितो की बगीची में संपन्न हुई जिसमे 10 तारीख को होने वाले आयोजन को लेकर समस्त समिति पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई विदित रहे कि झुंझुनू में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में एक भव्य शोभायात्रा व निशान यात्रा का आयोजन ब्राह्मण समाज झुंझुनू के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं के द्वारा 251 निशान उठाए जाएंगे व भगवान परशुराम की जीवंत झांकी निकाली जाएगी सर्वप्रथम चुना चौक स्थित पुरोहितो की बगीची में भगवान परशुराम का पूजन समाज के सभी विप्र बंधुओं के द्वारा किया जाएगा।

उसके बाद सभी महिलाओं को समिति पदाधिकारियों द्वारा निशान वितरित किए जाएंगे 8:30 बजे शोभायात्रा चुना चौक से प्रारंभ होगी जो धर्मदास भवन, ढंडो का दरवाजा, गुदड़ी बाजार, जोशियो का गट्टा, छावनी बाजार होते हुए गौर मंडी बालाजी,ताल बाजार होते हुए फौज का मौहल्ला स्थित भगवान श्री राधाकृष्ण के मंदिर पहुंचेगी जहां विप्र बंधुओं द्वारा प्राण प्रतिष्ठित भगवान परशुराम की पाषाण प्रतिमा का पूजन किया जाएगा व महिलाओं और पुरुषों के द्वारा निशान भगवान के चरणों में अर्पित किए जाएंगे।

समिति पदाधिकारियों में संयोजक ललित कुमार जोशी, सह संयोजक सौरव जोशी, वशिष्ठ शर्मा, अंकित शर्मा, विजय शंकर जोशी, पवन कुमार हिसारियां, एडवोकेट पंकज बावलियां,योगेश चौमाल, रामगोपाल महमियां, ममता शर्मा, गायत्री पुजारी, पवन कुमार शर्मा, पवन पांडे, अशोक पुरोहित(मान), अनिल जोशी, सुरेश तिवारी, अमित पांडे, प्रदीप शर्मा अलसीसर वाले, अभिषेक पांडे, गौरव महमिया, सूर्यकांत महमिया, कार्तिक जोशी आदि समाज बंधु उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet