फंदे से लटका मिला युवक का शव:निजी फाइनेंस कंपनी में करता था काम, तीन दिन पहले गांव से आया था वापस
फंदे से लटका मिला युवक का शव:निजी फाइनेंस कंपनी में करता था काम, तीन दिन पहले गांव से आया था वापस
चूरू : चूरू कोतवाली थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड के पास गुरुवार को एक घर में युवक ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस ने शव को डीबी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। दोपहर में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली थाने के एसआई रामशरण शर्मा ने बताया कि ग्वालीसर राजगढ़ निवासी राहुल ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई प्रदीप कुमार (35) चूरू रहता था। जो निजी फाइनेंस का काम करता था। तीन दिन पहले ही प्रदीप कुमार गांव ग्वालीसर से चूरू आया था। उसकी पत्नी और बच्चे गांव में ही रहते हैं। वह हाउसिंग बोर्ड में स्थित घर में रहता था। गुरुवार सुबह वह नहीं उठा। जिस पर आसपास के लोगों ने घर जाकर देखा तो पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ मिला। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। जिसको डीबी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। दोपहर बाद मृतक के भाई राहुल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2119455


