[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में जलदाय विभाग के ऑफिस में जड़ा ताला:महिलाओं ने अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी, कहा-घरों में पानी की बूंद तक नहीं आती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सादुलपुर में जलदाय विभाग के ऑफिस में जड़ा ताला:महिलाओं ने अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी, कहा-घरों में पानी की बूंद तक नहीं आती

सादुलपुर में जलदाय विभाग के ऑफिस में जड़ा ताला:महिलाओं ने अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी, कहा-घरों में पानी की बूंद तक नहीं आती

सादुलपुर : सादुलपुर में गर्मी आने के साथ ही पीने के पानी का संकट खड़ा होने लग गया है। मंगलवार को वार्ड संख्या 20,21 की महिलाओं ने जलदाय विभाग के ऑफिस पहुंची और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने कर्मचारियों को ऑफिस में बंद कर ताला लगा दिया।

महिलाओ के गुस्से को देखते हुए कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। महिलाओं ने कर्मचारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। महिलाओं ने कहा कि पानी संकट की समस्या को अब बर्दाश्त नहीं होता।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित महिलाओं के साथ समझाइश की। इस पर महिलाओं ने कहा कि जब तक विभाग का जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं आता, तब तक वह घर नहीं लौटेंगी। इसके बाद महिलाओं ने धरना शुरू कर दिया। मगर पुलिस ने महिलाओं को समझाकर ऑफिस का ताला खुलवाया और कर्मचारियों को बाहर निकाला।

इस दौरान नजमा, रुकसाना, खतीजा, सलमा ने बताया-पानी के जुगाड़ में इधर-उधर भटकना पड़ता है। घरों में पानी की बूंद तक नहीं आती है।

प्रदर्शन के दो घंटे तक चले प्रदर्शन में सहायक अभियंता नीतू बौद्ध मौके पर पहुंचे और महिलाओं से वार्ता की। सहायक अभियंता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगामी दो दिवस में समस्या का स्थायी निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने धरना प्रदर्शन वापस लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin