चिढ़ावा में कृष्ण गौशाला ने शुरू किया ‘गो-ग्रास रथ’:दो अग्र बंधुओं ने गुप्त दान में दिया ई-रिक्शा, रोज 3 घंटे शहर में घूमेगा
चिढ़ावा में कृष्ण गौशाला ने शुरू किया ‘गो-ग्रास रथ’:दो अग्र बंधुओं ने गुप्त दान में दिया ई-रिक्शा, रोज 3 घंटे शहर में घूमेगा
चिड़ावा : चिड़ावा में गौसेवा को बढ़ावा देने के लिए श्री कृष्ण गौशाला ने ‘गो-ग्रास रथ’ शुरू किया है। इसका मकसद गौवंश के लिए चारे-पानी की व्यवस्था बेहतर बनाना है। बुधवार को पूजा के बाद रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस ‘गो-ग्रास रथ’ के लिए दो अग्र बंधुओं ने गुप्त दान में एक ई-रिक्शा भेंट किया है। यह ई-रिक्शा श्री कृष्ण गौशाला चलाएगी। यह रथ रोज करीब 3 घंटे शहर के अलग-अलग मोहल्लों और मुख्य रास्तों पर घूमेगा। इसके जरिए शहर के लोगों से गौमाता के लिए चारा और रोटी इकट्ठा की जाएगी।
शुभारंभ के मौके पर श्री कृष्ण गौशाला अध्यक्ष परसराम सुरजगढ़िया, विमल खेतान, माया खेतान, विजय मोदी, आदर्श पिलानीवाला, के.एम. मोदी, संजय मालानी, गोपीराम सैनी, भोला राम चेजारा, सुरेश शर्मा, नरोत्तम मोदी, संदीप स्वामी, सुनील मिश्रा, विनोद गिरधर और राहुल भीमराजका मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2467969


