चिढ़ावा में दसवें दिन रामलीला का मंचन:अहिरावण, नारांतक और रावण का वध हुआ; आज होगा राम का राजतिलक
चिढ़ावा में दसवें दिन रामलीला का मंचन:अहिरावण, नारांतक और रावण का वध हुआ; आज होगा राम का राजतिलक
चिड़ावा : चिड़ावा में रामलीला के दसवें दिन रावण के मायावी पुत्र अहिरावण द्वारा राम और लक्ष्मण का अपहरण कर पाताल ले जाया गया। उसके बाद वहां हनुमान जी द्वारा जाकर अहिरावण का वध कर उनको छुड़ाकर लाना, फिर रावण के अंतिम पुत्र नारांतक के वध के लिए सुग्रीव के पुत्र दधिबल को श्री राम ने बुलाया।
दधिबल ने नारांतक को गुरु के श्राप की याद दिलाई और समझाने का प्रयास किया। लेकिन नारांतक नहीं माना । दोनों में काफी संघर्षपूर्ण युद्ध हुआ और आखिर में रावण का ये अंतिम पुत्र भी मारा गया। बाद में रावण ने शिव का विशेष पूजन कर युद्ध का रुख किया।
राम ने विभीषण के बताए अनुसार तीर चलाकर रावण की नाभि के अमृतकुंड को सुखाया और आखिरकार रावण का वध हुआ। अंतिम सांस लेने से पूर्व रावण ने लक्ष्मण को युद्ध नीति की सीख दी।
आज रामलीला में श्री राम का राजतिलक होगा। साहित्यकार डॉक्टर ओमप्रकाश पचरंगिया स्मृति संस्थान के सौजन्य से श्री रामलीला परिषद की ओर से अतिथियों द्वारा राजतिलक के बाद सभी कलाकारों का सम्मान करवाया जाएगा। वहीं लक्ष्मी ज्वैलर्स के राकेश जांगिड़ के संयोजन में बंपर लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2467969


