झुंझुनूं में कैंटीन के बाहर से बाइक चोरी:सामान खरीदने आया था, वापस आकर संभाली तो गायब मिली
झुंझुनूं में कैंटीन के बाहर से बाइक चोरी:सामान खरीदने आया था, वापस आकर संभाली तो गायब मिली
झुंझुनूं : झुंझुनूं में दिनदहाड़े बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना रेलवे स्टेशन के पास स्थित चिंकारा कैंटीन के पास की है। पीड़ित कैंटीन से सामान खरीदने आया था। बाइक को कैंटीन के बाहर खड़ी की थी।
कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक गायब मिली। इस संबंध में बगड़ थाना क्षेत्र के जयपहाड़ी निवासी सुभेश सिंह पुत्र जतन सिंह ने झुंझुनूं कोतवाली थाना में अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस की दी रिपोर्ट में बताया कि झुंझुनूं में चिंकारा कैंटीन से सामान लेने के लिए आया था। सुबह 11ः15 बजे के करीब हीरो की एचएफ डिलेक्स बाइक को कैंटीन के सामने खड़ी कर अंदर चल गया।
उसके बाद करीब 12.15 बजे बाहर आकर मोटरसाइकिल संभाली तो गायब मिली। आसपास में कई लोगों से पूछताछ की, काफी देर तक तलाश करता रहा, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038506


