[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिल्डिंग का हिस्सा दुकान मालिक पर गिरा, मौत, VIDEO:जयपुर में छत डालने के दौरान चौथी मंजिल से सीधे बुजुर्ग के सिर पर गिरी प्लेट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बिल्डिंग का हिस्सा दुकान मालिक पर गिरा, मौत, VIDEO:जयपुर में छत डालने के दौरान चौथी मंजिल से सीधे बुजुर्ग के सिर पर गिरी प्लेट

बिल्डिंग का हिस्सा दुकान मालिक पर गिरा, मौत, VIDEO:जयपुर में छत डालने के दौरान चौथी मंजिल से सीधे बुजुर्ग के सिर पर गिरी प्लेट

जयपुर : जयपुर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से लकड़ी का टुकड़ा एक व्यक्ति के ऊपर गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक झोटवाड़ा एरिया में अपनी दुकान खोलने के बाद बोर्ड लगाने बाहर निकला था। वह बोर्ड लगाकर वापस ही आ रहा था कि शटरिंग में काम आने वाले लकड़ी की प्लेट का बड़ा हिस्सा उसके सिर पर गिर गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

झोटवड़ा थाना के जांच अधिकारी प्रभु सिंह ने बताया- कालवाड़ रोड सिंधी कॉलोनी निवासी त्रिलोकचंद (72) रविवार सुबह अपनी दुकान खोलने के लिए झोटवाड़ा में रघुनाथपुरी कॉलोनी में बने केके टॉवर में आए थे। इसी कॉम्प्लेक्स में चौथी मंजिल पर निर्माण का काम चल रहा है। छत डालने के लिए शटरिंग लगी हुई थी। तभी मजदूरों से शटरिंग में काम आने वाला फंटा गिर गया। वह सीधे त्रिलोकचंद के सिर पर गिरा।

झोटवाड़ा में रघुनाथपुरी कॉलोनी में बना केके टॉवर। इसी की चौथी मंजिल पर निर्माण चल रहा था।
झोटवाड़ा में रघुनाथपुरी कॉलोनी में बना केके टॉवर। इसी की चौथी मंजिल पर निर्माण चल रहा था।

हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल त्रिलोकचंद को निजी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे शास्त्री नगर स्थित कावंटिया हॉस्पिटल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान त्रिलोकचंद ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि बिल्डिंग में अवैध निर्माण हो रहा है। इसकी शिकायत नगर निगम ग्रेटर में की थी। शिकायत पर निगम की टीम 10 दिन पहले मौके पर आई थी, लेकिन टीम ने यहां कोई कार्रवाई नहीं की।

कावंटिया हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हुई।
कावंटिया हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हुई।

बोर्ड लगाने बाहर आए थे
पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया- त्रिलोकचंद दुकान खोलने के बाद अपनी दुकान का बोर्ड लगाने बाहर आए थे। बोर्ड लगाकर जैसे ही वह दुकान के अंदर जाने लगे तभी ये हादसा हो गया। लोगों का आरोप है कि चौथी मंजिल का काम करने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण ये हादसा हो गया।

त्रिलोकचंद के सिर में चोट लगी थी।
त्रिलोकचंद के सिर में चोट लगी थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62