[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं जेल में बंदियों के लिए मशीन से बनेगी रोटियां:भामाशाह के सहयोग से लगाई ऑटोमैटिक मशीन, हर घंटे तैयार होगी 2 हजार रोटियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं जेल में बंदियों के लिए मशीन से बनेगी रोटियां:भामाशाह के सहयोग से लगाई ऑटोमैटिक मशीन, हर घंटे तैयार होगी 2 हजार रोटियां

झुंझुनूं जेल में बंदियों के लिए मशीन से बनेगी रोटियां:भामाशाह के सहयोग से लगाई ऑटोमैटिक मशीन, हर घंटे तैयार होगी 2 हजार रोटियां

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिला जेल में अब बंदियों को रोटी नहीं बेलनी पड़ेगी। अब उनके लिए गरमागरम रोटी मशीन बनाएगी। दरअसल, जेल में रोटी बेलने और सेंकने का झंझट खत्म हो गया है। राजधानी क्राफ्ट एंड डॉटर्स की ओर से जिला जेल में रोटी मेकिंग मशीन लगाई गई है। रविवार को झुंझुनूं निवासी जयपुर प्रवासी भामाशाह बजरंगलाल अग्रवाल सोलानावाला ने मशीन का उद्घाटन किया।

राजधानी क्राफ्ट एंड डॉटर्स की ओर से लगाई इस ऑटोमैटिक मशीन में हर घंटे करीब 2 हजार रोटियां बनाई जा सकेगी। जिला जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह शेखावत ने बताया कि गर्मी के मौसम में बंदियों के लिए रोटी बनाना बहुत परेशानी का कार्य हो गया है, लेकिन लेकिन मशीन लगने के बाद बंदियों को काफी आसानी होगी। उन्हें मशीन की बनाई हुई गरमागरम रोटियां मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब भी जेल से छूटकर कोई भी बंदी रोजगार की तलाश में उनके पास आएगा तो वे उसे रोजगार भी उपलब्ध करवाएंगे।

इस मौके पर भामाशाह बजरंगलाल अग्रवाल सोलानावाला, जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह शेखावत व जेलर गंगाराम का लायंस क्लब झुंझुनूं और श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से अभिनंदन किया गया। साथ ही दुपट्टा ओढ़ाकर श्री राम मंदिर अयोध्या का प्रतीक चिह्न भी भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीएन तुलस्यान ने किया।

इस अवसर पर श्रवण केजड़ीवाल, परमेश्वर हलवाई, सीए पवन केडिया, लायंस क्लब झुंझुनूं के अध्यक्ष अमरनाथ जांगिड़, कोषाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़, सेक्रेटरी नरेंद्र व्यास, उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शेखावत, मुबारिक अली पठान, पूर्व अध्यक्ष किशनलाल जांगिड़ सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62