सीकर में महावीर जयंती पर दिखाए करतब:स्टूडेंट्स ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया; झांकियों पर शाकाहारी बनने का संदेश दिया
सीकर में महावीर जयंती पर दिखाए करतब:स्टूडेंट्स ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया; झांकियों पर शाकाहारी बनने का संदेश दिया
सीकर : देशभर में महावीर जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। सीकर में आज महावीर जयंती के मौके पर जैन समाज की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में स्कूली स्टूडेंट्स ने मार्शल आर्ट के करतब दिखाए। शोभायात्रा में पंजाब का बैंड भी आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में सर्व समाज के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

शोभायात्रा सीकर के जैन स्कूल परिसर से शुरू हुई। जो बजाज रोड, अहिंसा सर्किल, स्टेशन रोड, जाट बाजार,फतेहपुरी गेट होते हुए वापस जैन स्कूल परिसर पहुंची। जहां भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान शहर में करीब 50 से ज्यादा स्वागत द्वार भी बनाए गए। शोभायात्रा में ड्रोन से पुष्प वर्षा भी की गई।

जैन समाज के विवेक कुमार पाटोदी ने बताया कि भगवान महावीर के 2623 वें जन्म कल्याणक के मौके पर आज सबसे पहले तो अहिंसा सर्किल पर झंडारोहण किया गया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झांकियों के जरिए शाकाहार रहने,अहिंसावादी रहने और भगवान महावीर के वैराग्य को दर्शाया गया है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038684


