[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केजीएन उच्च माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह, 150 प्रतिभाओं का किया सम्मान, कक्षा 10 की सानिया को मिली स्कूटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

केजीएन उच्च माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह, 150 प्रतिभाओं का किया सम्मान, कक्षा 10 की सानिया को मिली स्कूटी

बेटियों की तालीम से बदलेगा समाज- विधायक हाकम अली खाँ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राज वर्मा

फतेहपुर : उपखण्ड के भींचरी गाँव में केजीएन स्कूल एवं एजुकेशनल सोसायटी की ओर से वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हाकम अली खाँ ने कहा कि बालिका तालीम के बगैर बदलाव सम्भव नहीं है, शिक्षा के इस युग में तालीम इकलौता माध्यम है जिससे समाज में क्रान्ति लाई जा सकती है। संस्था निदेशक आवेश खाँ की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विद्युत विभाग के रिटायर्ड एक्सईएन खुर्शीद अहमद, समाजसेवी हाजी गुलाम मोहम्मद खाँ बेसवा, सरपंच आरिफ खाँ, हाजी नवाब खाँ, नय्यूम खाँ, मुस्ताक खाँ, डॉ. शमशाद खाँ, हाकम अली खां रोल, कायम रत्न सूबेदार इक़बाल खाँ जाजोद, 600 मीटर दौड़ में राज्य स्तरीय गोल्ड मेडलिस्ट सोफिया शब्बीर खाँबतौर विशेष मेहमान मंच पर मौजूद रहे।

समारोह में कक्षा 10 की प्रतिभावान छात्रा सानिया आसिफ खाँ को विद्यालय परिवार की ओर से स्कूटी भेंट की गई। विद्यालय की 150 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में खालिद खाँ चूड़ी मियान, नियाज खाँ जुगलपुरा, एडवोकेट जाबिर खाँ बेसवा, यूनूस खाँ, इशहाक खाँ, हसमत खाँ, रोशन खाँ भींचरी, असलम खाँ भींचरी, अरशद खाँ गारिन्डा, राकेश तंवर, आरिफ खाँ बेसवा, आबिद खाँ, जीएसएस अध्यक्ष इंजीनियर हुसैन खाँ , उप प्रधानाचार्य रसीद खाँ भगासरा, इंजीनियर मोहसिन खाँ, सरताज खाँ फौजी, इलियास खाँ, इलियास नूरखानी जाजोद, इरफान खाँ बेसवा, भागूराम जाट, साजिद खाँ अध्यापक, सईद खाँ भगासरा, आरिश खाँ फौजी सहित कई गणमान्यजन मौजूद थे। संस्था निदेशक आवेश खाँ ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सज्जाद अली ने आभार प्रकट किया। संचालन मुबारिक अली, सोफिया व चाँद भींचरी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62