[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाखडा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जाखडा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

जाखडा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : काजी समाज के अध्यक्ष इकबाल लालपुरिया व राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चोपदार के संयुक्त तत्वाधान में झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से 10 अप्रैल को मुस्लिम समाज के बच्चों के साथ मारपीट कर गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। पुलिस द्वारा एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पूरे मामले में पुलिस द्वारा समाज के निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करके उनके साथ बड़ी बेरहमी से मारपीट की गई जिससे पूरे गांव में भय का महौल बना हुआ है।

जाखड़ा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक के सामने पेश होकर पुलिस द्वारा एक तरफा कारवाई करने की शिकायत की गई। झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की उच्च अधिकारियों से जांच कराई जाएगी ओर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी।

इस अवसर पर राजस्थान मदरसा बोर्ड चेयरमैन एमडी चोपदार, मास्टर यूनुस भाटी, इमरान बडगुजर, इब्राहिम खान, इस्तियाक कुरेशी, एजाज खान, इमरान मंडेला, एजाज खान, मौलाना सक्रुदीन, मौलाना अरशद, शौकत, अयूब, इकरामुदीन, रुस्तम व फुल मोहम्मद सहित काफी संख्या में जाखडा गांव के ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin