[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आओ बूथ चले अभियान : मतदाता मार्गदर्शिका और मतदाता पर्ची का किया वितरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आओ बूथ चले अभियान : मतदाता मार्गदर्शिका और मतदाता पर्ची का किया वितरण

आओ बूथ चले अभियान : मतदाता मार्गदर्शिका और मतदाता पर्ची का किया वितरण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान रविवार को “आओ बूथ चले अभियान” के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर एवं मतदान केन्द्रों पर मतदाता मार्गदर्शिका एवं मतदाता पर्ची का वितरण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया कि रविवार को आओ बूथ चले अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को मतदाता पर्ची एवं मार्गदर्शिका का वितरण, मतदाताओं का वोटर लिस्ट में नाम व क्रमांक की जानकारी प्रदान करना।

वीएचए एप के माध्यम से मतदाता सूची में नाम देखने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी की मतदाता के नाम पाति, कुंकुम पत्रिका एवं पीले चावल का वितरण किया गया। साथ ही मतदाताओं को सी-विजिल एप पर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की प्रक्रिया, अपने उम्मीदवार को जानो, मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्र पर पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था, छाया आदि सुविधाओं की जानकारी दी गई।

मतदाताओं की सहायता के लिये वोटर हेल्प डेस्क गठन की जानकारी, विशेष योग्यजन व वरिष्ठ नागरिकों की सहायता हेतु वॉलिंटियर की नियुक्ति की जानकारी, मतदान केन्द्र में रैम्प, व्हीलचेयर एवं परिवहन सुविधा की जानकारी दी गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet