[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक एवं जनप्रतिनिधि बैठक संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक एवं जनप्रतिनिधि बैठक संपन्न

चुनाव सह प्रभारी प्रवेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन की जानकारी दी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : स्थानीय बगड़ रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय मी भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र संयोजक एवं जनप्रतिनिधि बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान चुनाव सह प्रभारी प्रवेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन की जानकारी दी। प्रवेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ ही विजय का आधार है। बूथ जीता तो चुनाव जीता। इनके अलावा मंच पर लोकसभा समन्वयक हरिराम रणवा, लोकसभा संयोजक डॉक्टर दशरथ सिंह शेखावत, भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, जयपुर संभाग सह प्रभारी पूराराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास शर्मा लोटिया, ओमेंद्र चारण, विस्तारक योजना प्रदेश समन्वयक राजेश गुर्जर, लोकसभा विस्थारक अंकुर माहेश्वरी उपस्थित थे।मंच का संचालन जिला महामंत्री सरजीत चौधरी एवं योगेंद्र मिश्रा ने किया। इस मौके पर झुंझुनूं नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा सहित लोकसभा के समस्त मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं विधानसभा संयोजक सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77