[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में शहर काजी ने नमाज अदा कराई:अमन, चैन और देश में खुशहाली की दुआएं मांगी, ईदगाह में हुई सामूहिक नमाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में शहर काजी ने नमाज अदा कराई:अमन, चैन और देश में खुशहाली की दुआएं मांगी, ईदगाह में हुई सामूहिक नमाज

झुंझुनूं में शहर काजी ने नमाज अदा कराई:अमन, चैन और देश में खुशहाली की दुआएं मांगी, ईदगाह में हुई सामूहिक नमाज

झुंझुनूं : देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। झुंझुनूं में सुबह आठ बजे ईदगाह मस्जिद में ईद-उल-फितर की सामूहिक नमाज अदा की गई। शहर काजी शफीउल्लाह ने नमाज अदा कराई।

नमाज के बाद शहर काजी ने अमन, चैन और देश में खुशहाली की दुआएं मांगी। उसके बाद मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक दी।

ईदगाह के अलावा शहर की अलग-अलग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। ईद पर्व को लेकर शहर की मस्जिद, ईदगाह, दरगाह को सजाया गया है।

बाजारों में भी काफी चहल पहल दिखी है, शरबत पिलाया गया। घरों में सेवइयाँ व खीर समेत अन्य पकवान बनाए गए।

जरूरतमंदों को कपड़े व खाने का सामान भेंट किया गया। ईदगाह पर मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई देने पूर्व परिवहन मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला, पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा समेत सर्वसमाज के लोग व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद की नमाज को देखते हुए पुलिस सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77