[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भवानीशंकर सामोता को सीकर जिला क्रिकेट संघ कोषाध्यक्ष पद से हटाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भवानीशंकर सामोता को सीकर जिला क्रिकेट संघ कोषाध्यक्ष पद से हटाया

राजस्थान क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव रह चुके है भवानीशंकर सामोता

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राज वर्मा

फतेहपुर : कस्बे के त्रिवेणी भवन में रविवार को सीकर जिला क्रिकेट संघ की आयोजित आवश्यक बैठक में सर्वसम्मति से जिला संघ कोषाध्यक्ष भवानी शंकर सामोता को पद से हटा दिया गया ।बैठक में डीसीए से संबद्धीत 22 क्लबों में से 20 के सचिव उपस्थित रहें । उल्लेखनीय है कि भवानीशंकर सामोता, राजस्थान क्रिकेट संघ के सचिव रह चुके है । बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार एवं सहकारी समितियां सीकर के निरीक्षक सुरेश कुमार भी उपस्थित रहें । बैठक से पूर्व संघ से सबद्ध सभी क्लबों के सचिवों ने अपना परिचय दिया। बैठक में डीसीए सचिव सुभाष जोशी ने प्रस्ताव रखा कि डीसीए कोषाध्यक्ष भवानीशंकर सामोता, संघ के सदस्यों का विश्वास खो चुके है। अत: उनको कोषाध्यक्ष पद से हटाया जाता है । प्रस्ताव का वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद झूरिया ने समर्थन किया और सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति और ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर दिया ।

बैठक में संघ अध्यक्ष श्रीकृष्ण निमावत, प्रहलाद झूरिया, सुनील मोर, सुनील केशान, एडवोकेट आरिफ खोखर, आयूष जोशी, संतोष सराफ रामगढ, बाबूलाल सैनी लक्ष्मणगढ, दिनेश माथुर सीकर, इजाहुल हक, रमेश भोजक, राजेन्द्र पारीक थोई, पुरूषोतम जगरामका खाटूश्यामजी, महेन्द्र सैनी, गोरूराम जेठू, मनोज शर्मा कावंट, सुरेश पाराशर लक्ष्मणगढ, प्रियव्रत जोशी फतेहपुर आदि मौजूद रहें ।

बैठक के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव रखते हुएं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद झूरिया ने कहा कि भवानी शंकर सामोता, संघ और सदस्यों के विश्वास पर खरे नहीं उतर सके । जिस आशा और विश्वास के साथ सदस्यों ने उनको कोषाध्यक्ष बनाया गया, वो पूरी नहीं हो सका। अपने कार्यकाल में सामोता, केवल आरसीए की राजनीति में उलझे रहें और जिला संघ के कार्यो, जिले में क्रिकेट विकास के प्रति पूरी तरह से उदासीन और निष्क्रिय बने रहें, जिसके कारण मजबूरीवश डीसीए को उनके पद से हटाना पडा ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22