[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा किसान मोर्चा के जिला संयोजक बने सिंवर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यहनुमानगढ़

भाजपा किसान मोर्चा के जिला संयोजक बने सिंवर

भाजपा किसान मोर्चा के जिला संयोजक बने सिंवर

हनुमानगढ़ : निकटवर्ती गांव रणजीतपुरा निवासी और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी हरिप्रकाश सिंवर को भाजपा किसान मोर्चा का हनुमानगढ़ जिला संयोजक बनाया गया है। इनका मनोनयन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी और किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी के निर्देशानुसार की गई है। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रेवत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव और किसान मोर्चा द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रमों हेतु भाजपा किसान मोर्चा के कार्यक्रम जिला संयोजक पद पर चौधरी हरिप्रकाश सिंवर की भाजपा प्रदेश कार्यालय से नियुक्ति जारी की गई है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हरिप्रकाश सिंवर
गौरतलब है कि भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिप्रकाश सिंवर पूर्व में मोर्चा के चूरू जिला प्रभारी पद का निर्वहन कर चुके है। इनके सफल नेतृत्व में जिला चूरू में पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्र के चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करवाई। नव मनोनित जिला संयोजक हरिप्रकाश सिंवर ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जो विश्वास पार्टी ने मुझ पर जताया है, मैं निश्चित तौर पर उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा साथ ही जिले के किसानों और छोटे व्यापारियों को सरकारी योजनाओं से लाभांवित करने के लिए प्रयास करेंगे। सिंवर की नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22