[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने छोड़ी पार्टी:इस्तीफे में लिखा महाभारत का श्लोक; कहा- मैं सनातन धर्म को गाली नहीं दे सकता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने छोड़ी पार्टी:इस्तीफे में लिखा महाभारत का श्लोक; कहा- मैं सनातन धर्म को गाली नहीं दे सकता

गौरव वल्लभ मूलत: जोधपुर के रहने वाले हैं। वे उदयपुर के अलावा झारखंड के जमशेदपुर से भी चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों ही जगह से वे चुनाव हारे हैं।

उदयपुर : धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षितः तस्माधर्मो न हन्तव्यो मा नो धर्मो हतोऽवधीत्… महाभारत का ये श्लोक लिखकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

वल्लभ ने हाल ही में उदयपुर से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। गौरव ने इस्तीफे के जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है।

उन्होंने लिखा- कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसमें मैं ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा। मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता हूं।

पढ़िए वो बातें जो गौरव ने अपने लेटर में लिखी-

  • भावुक हूं, मन व्यथित है और बहुत कुछ कहना चाहता हूं लेकिन भावनाएं आहत नहीं करना चाहता।
  • पार्टी नए आइडिया के साथ युवाओं के साथ एडजस्ट नहीं कर पा रही है। पार्टी का ग्राउंड लेवल कनेक्ट पूरी तरह टूट चुका है।
  • जिसके कारण न तो पार्टी सत्ता में आ पा रही और ना ही मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा पा रही है।
  • राम मंदिर पर कांग्रेस पार्टी के स्टैंड से क्षुब्ध हूं। पार्टी हिन्दू विरोधी नजर आ रही है। एक खास धर्म का हिमायती होने का भ्रामक संदेश दे रही है।

उदयपुर में 32 हजार वोटों से हारे थे गौरव

पिछले साल हुए राजस्थान विधानसभा के चुनाव में प्रो गौरव वल्लभ उदयपुर से कांग्रेस के चेहरे थे। उनको यहां से टिकट दिलाने में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का अहम रोल था। यहां के चुनाव में गौरव वल्लभ को भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन ने 32,771 वोट से हराया था। ताराचंद जैन को 97,466 वोट तो गौरव वल्लभ को 64,695 वोट मिले थे।

डूंगरपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं वल्लभ

गौरव वल्लभ (47) ने अजमेर विश्वविद्यालय से एमकॉम की पढ़ाई की थी और वह यहां से गोल्ड मेडलिस्ट रहे। उन्होंने क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट में पीएचडी, सीए, सीएस, एलएलबी की भी डिग्री हासिल की है। गौरव राजस्थान के डूंगरपुर डीसीए के अध्यक्ष भी हैं। एक टीवी शो पर 5 मिलियन इकोनॉमी को भाजपा नेता संबित पात्रा से बहस के दौरान गौरव चर्चा में आए थे। गौरव ने पात्रा से पूछा कि क्या आप बता सकते हैं कि पांच ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं।

जमशेदपुर के एक कॉलेज में रह चुके हैं प्रोफेसर
43 वर्षीय गौरव वल्लभ मूलतः राजस्थान के जोधपुर जिले के रहने वाले हैं। पीपाड़ गांव में प्रारंभिक शिक्षा के बाद वे पाली के बांगड़ कॉलेज में भी पढ़े। उन्होंने अजमेर के महर्षि दयानंत सरस्वती विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री ली। राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से पीएचडी की। वह जमशेदपुर के एक्सएलआरआई कॉलेज में प्रोफेसर थे। वित्त के प्रोफेसर गौरव वल्लभ को टीवी डिबेट्स में कांग्रेस का पक्ष मजबूती से रखने के लिए भी जाना जाता है। वह आंकड़ों की मदद से स्पष्टता से अपनी बात रखते हैं, जिससे टीवी डिबेट्स में कांग्रेस का पक्ष मजबूती से आता था। उनका कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका भी है। उन्हें कांग्रेस के उन चुनिंदा प्रवक्ताओं में गिना जाता था, जो पार्टी का पक्ष बेहतर ढंग से लोगों के सामने रखते हैं।

क्रिकेट में भी कर चुके हैं एंट्री 
कुछ ही समय पहले उन्होंने क्रिकेट प्रबंधन में भी प्रवेश किया था। वे डूंगरपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी चुने गए। जिला पदाधिकारी होने के नाते उन्हें जिले में जमीन भी खरीदनी पड़ी थी। जिला क्रिकेट संघ के जरिये उनकी कोशिश राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव लड़ने की थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62