[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के इस्माइलपुर में चोरी:रात को लाखों के बिजली के तार, कुएं का स्टार्टर और केबल ले गए चोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के इस्माइलपुर में चोरी:रात को लाखों के बिजली के तार, कुएं का स्टार्टर और केबल ले गए चोर

चिड़ावा के इस्माइलपुर में चोरी:रात को लाखों के बिजली के तार, कुएं का स्टार्टर और केबल ले गए चोर

चिड़ावा : चिड़ावा में खुडिया ग्राम पंचायत के इस्माइलपुर गांव में रात को चोरों ने दो जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चोरों ने लाखों के बिजली के तार और किसान के कुएं का स्टार्टर-केबल चुरा ली। चोरों ने खंभों पर चढ़ने के लिए लोहे के हैंडल लगे जुतों को काम में लिया। खेत में एक जगह पर हैंडल लगा जुता भी मिला।

चोरी की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बिजली सामान चोरों को पकड़ने की मांग की। जानकारी के अनुसार इस्माइलपुर पावर हाउस के पास अजय शर्मा के खेत से हाईटेंशन लाइन गुजरती है। जो कि तीन-चार वर्षों से बंद पड़ी थी। रात को चोरों ने खेत से करीब पांच खंभों के बीच के तारों को चुरा लिया। वहीं चोरों ने इसी खेत से किसान अजय शर्मा के कुएं का मोटर स्टार्टर और करीब 30 मीटर लंबी केबल को भी चुरा लिया। किसान शर्मा ने बताया कि कुएं से तीन बार पहले भी केबल और स्टार्टर चुराए जा चुके हैं। जिसको लेकर मंड्रेला थाने में मामला भी दर्ज करवाया था। मगर चोरों का सुराग नहीं लगा।

ग्रामीण बीरबलसिंह चौहान ने बताया कि चोरों ने लाखों रुपए के तार और कुएं का स्टार्टर चुरा लिया। चोरों के हौंसले बुलंद है। जिसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22