[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में 9वीं और 11वीं परीक्षा के समय में बदलाव:12 अप्रैल से होगी परीक्षा, चुनावी कार्यक्रम के कारण जारी किया नया टाइम-टेबल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में 9वीं और 11वीं परीक्षा के समय में बदलाव:12 अप्रैल से होगी परीक्षा, चुनावी कार्यक्रम के कारण जारी किया नया टाइम-टेबल

झुंझुनूं में 9वीं और 11वीं परीक्षा के समय में बदलाव:12 अप्रैल से होगी परीक्षा, चुनावी कार्यक्रम के कारण जारी किया नया टाइम-टेबल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : लोकसभा चुनाव को देखते हुए 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा समय में बदलाव किया गया है। अब परीक्षाएं 12 अप्रैल से होगी। जिसका समापन 26 अप्रैल को होगा।

इस संबंध में माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी व जिला समान परीक्षा के अध्यक्ष सुभाष ढाका ने आदेश जारी किए है। इसमें बताया कि कक्षा 9 व 11 की परीक्षा 5 अप्रैल से होनी थी। लेकिन सात व दस अप्रैल को आयोजित होने वाले चुनावी प्रशिक्षण के कारण परीक्षा के समय में बदलाव करते हुए 12 अप्रैल से शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि दोनों कक्षाओं की परीक्षा प्रथम पारी में सुबह 8 से 11.15 बजे तक होंगी। 8 अप्रैल से परमवीर पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो पारियों के प्रश्न पत्र का वितरण किया जाएगा। जिले के 41 हजार विद्यार्थी जिला समान परीक्षा में शामिल होंगे।

9वीं कक्षा की परीक्षा इन तिथियों में होगी

कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों की 12 अप्रैल को अंग्रेजी, 13 अप्रैल को राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परंपरा, 15 सामाजिक विज्ञान,16 अप्रैल को सूचना एवं प्रौद्योगिकी की अवधारणा ,22 गणित, 23 को हिंदी , 24 को स्वास्थ्य शारीरिक शिक्षा, 25 विज्ञान 26 अप्रैल को संस्कृत की परीक्षा होगी। इसी प्रकार 11वीं कक्षा की परीक्षाएं होगी। जिसमें 12 अप्रैल को अंग्रेजी अनिवार्य सेकंड पारी में जीवन कौशल, 13 अप्रैल को हिन्दी अनिवार्य, 15 अप्रैल को अर्थशास्त्र,(कल्ला एव वाणिज्य वर्ग) जीव विज्ञान कृषि विज्ञान, 16 अप्रैल को भूगोल, 22 अप्रैल को भौतिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान, लेखाशास्त्र की व सेकंड पारी में अंग्रेजी साहित्य परीक्षा होगी। वही 23 अप्रैल को गणित सेकंड पारी में कंप्यूटर विज्ञान, 24 अप्रैल को हिंदी साहित्य सेकंड पारी में 25 अप्रैल को व्यवसाय अध्ययन ,इतिहास,रसायन विज्ञान,कृषि विज्ञान व सेकेंड पारी में उर्दू साहित्य व संस्कृत साहित्य, 26 अप्रैल चित्रकला ,कृषि विज्ञान विषय की परीक्षाएं होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet