[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घांघू में हर्षोल्लास के साथ मनाया रंगों का त्योहार होली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घांघू में हर्षोल्लास के साथ मनाया रंगों का त्योहार होली

घांघू में हर्षोल्लास के साथ मनाया रंगों का त्योहार होली

चूरू : गांव घांघू में रविवार को होली का त्योहार हंसी-खुशी के साथ हर्षोउल्लास से मनाया गया। दिनभर होली के रसिये ढफ और चंग की तान पर धमाल के साथ नृत्य करते हुए आनंद में सराबोर रहे। दिन में घरों में बनाई गोबर की होलिका की पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने शाम को होली धोरा पर बनाई होलिका और प्रह्लाद की पूजा-अर्चना की।  वहां प्रतीक रूप में खेत जोतकर शगुन लिया और गीत गाती हुई घरों में लौट आई। रात्रि सवा ग्यारह बजे बाद होलिका दहन किया गया।

होली धोरा पर गांव के ठाकुर भींवसिंह राठौड़, समाजसेवी परमेश्वर लाल दर्जी, चौधरी मोहन लाल रेवाड़ के सानिध्य में पण्डित भंवरलाल शर्मा ने पूजा-अर्चना करवा कर होलिका दहन करवाया। होलिका दहन में हजारों की संख्या में पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने शिरकत की। मुस्लिम भाइयों ने भी सामाजिक समरसता कायम रखते हुए होलिका दहन में भाग लिया। होलिका दहन के बाद गांव के मुख्य बाजार में नगाड़े की तान पर होली के रसियों ने गिंदड नृत्य खेला जिसमें पुरुषों ने महिला परिधान पहन कर मेहरी नृत्य किया। लोगों ने भांत-भांत के स्वांग रच कर गिंदड़ का आनंद लिया। सरपंच विमला देवी दर्जी ने ग्रामवासियों को होली के त्योहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। सोमवार को होली की रामरमी और रंगोत्सव का त्यौहार मनाया गया, लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाकर रामा-स्यामा की।

इस मौके पर एडीपीआर कुमार अजय, महावीर नेहरा, उदाराम नोखवाल, बन्ने खां, पुलिस बीट अधिकारी राजेंद्र सिंह, संजय कुमार दर्जी, राजवीर सिंह, विद्याधर रेवाड़, अशोक मेघवाल, केशरदेव गुरी, बीरबल नोखवाल, सलीम खान मिस्त्री,अर्जुन प्रजापत, मनीष दर्जी, राजेश जांगिड़, राजेश रेवाड़, विजेंद्र सिहाग, जगदीश प्रजापत, बनवारी लाल प्रजापत , प्रकाशचंद्र शर्मा, विजेंद्र श्योराण, राजकुमार, ताराचंद प्रजापत, दुलाराम ढाका, मुरारीलाल बाटू, छोटी देवी भांभू, ललिता वर्मा, सुरेश दर्जी, नोरत सिंह तंवर, विक्रम तंवर, मुकेश दर्जी, राकेश नाई, रामप्रताप मेघवाल, प्रभुदयाल भार्गव, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62