सीवरेज निर्माण में छोड़े गड्ढ़े में गिरने से बाइक सवार विदेशी पर्यटक घायल
सीवरेज निर्माण में छोड़े गड्ढ़े में गिरने से बाइक सवार विदेशी पर्यटक घायल
मंडावा : सीवरेज निर्माण के दौरान लापरवाही बरतते हुए गड्ढ़े छोड़ दिए जाने से दुपहिया चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गोशाला बाजार में झुंझुनूं जाने वाली मुख्य सड़क पर छोड़े गए करीब आधा फीट गहरे गड्ढ़े में बाइक फंसकर गिरने से बुधवार को दिल्ली से मंडावा आ रहा विदेशी पर्यटक बाइक चालक चोटिल हो गया। उसके साथियों ने तत्काल उठाकर प्राथमिक उपचार किया।
दुकानदारों व लोगों का आरोप है कि सीवरेज निर्माण के दौरान अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते शहर के अनेक वार्डों सहित मुख्य बाजार में जगह-जगह गड्ढे छोड़ दिए गए हैं।
इनसे गड्ढों की वजह से कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं लेकिन सीवरेज से संबंधित अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2134623


