[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में RAS अधिकारी के माता-पिता की चाकू गोदकर हत्या:पेट, गर्दन और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, खेत के रास्ते को लेकर हुआ विवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में RAS अधिकारी के माता-पिता की चाकू गोदकर हत्या:पेट, गर्दन और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, खेत के रास्ते को लेकर हुआ विवाद

झुंझुनूं में RAS अधिकारी के माता-पिता की चाकू गोदकर हत्या:पेट, गर्दन और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, खेत के रास्ते को लेकर हुआ विवाद

झुंझुनूं : झुंझुनूं में RAS अफसर के माता-पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक दंपती के खेत में घर के पास से दूसरे खेतों में जाने की पगडंडी(कच्चा रास्ता) थी, जिस पर उन्होंने तारबंदी कर दी। इसी से नाराज आरोपियों ने मंगलवार की शाम दोनों पर ताबड़तोड़ वार किए। लहुलूहान हालत में दंपती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

धनूरी थाना पुलिस ने बताया कि घटना आनंदपुरा गांव में हुई। मृतक दंपती आनंदपुरा निवासी रावतराम कुल्हरि (70) व उनकी पत्नी घोटी देवी (65) करीब 6 महीने से अपने बेटे के पास जयपुर के वैशाली नगर में ही रहते थे। बेटा ओमप्रकाश कुल्हरि अलायड आरएएस है। वे अजमेर में कृषि उपज मंडी समिति में सचिव है। दोनों दो दिन पहले ही गांव आए थे। मामले में आरोपियों को डिटेन कर लिया गया है।

मृतक दंपती रावतराम कुल्हरि व उनकी पत्नी घोटी देवी। (फाइल फोटो)
मृतक दंपती रावतराम कुल्हरि व उनकी पत्नी घोटी देवी। (फाइल फोटो)

आरोपी बोले- अधिकारी को भी मारेंगे
डबल मर्डर के आरोपियों को पकड़ कर पुलिस मौका मुआयना कराने के लिए घटनास्थल पर लेकर पहुंची। इस दौरान आरोपी प्रमेंद्र बोला- कई बार कहा था कि रास्ता बंद मत किया करो। अफसर बेटे की धौंस दिखाते थे। अधिकारी है तो क्या हुआ, रास्ता नहीं देगा तो उसे भी मारेंगे। इससे पहले आरोपियों ने चाकू पड़ोसी के घर में फेंक दिया। पड़ोस की महिला कमला ने घर में चाकू फेंकने का विरोध किया तो चाकू वहां से उठाकर ले गए और उसे अपने घर में चारे के ढेर में छुपा दिया। इसके बाद दोनों भाई बाइक से फरार हो गए। इस रास्ते का विवाद वर्षों से चल रहा था। करीब 20 साल पहले भी इस रास्ते को लेकर दो पक्षों में मुकदमे हुए थे, पर हल नहीं निकला।

दूसरा रास्ता था, लेकिन इसी रास्ता से जाने की जिद
ग्रामीणों के मुताबिक रावतराम के खेत में से अलसीसर से कांट जाने वाले रास्ते के लिए पगडंडी जाती थी। रावतराम ने अपने खेत के चारों तरफ तारबंदी करवाकर गेट लगा दिया था। लेकिन गेट में खिडक़ी छोड़ रखी थी, जिससे लोग आते जाते थे। छह महीने पहले ही रावतराम ने खिडक़ी पर ताला लगा दिया था। इस बात से आरोपी प्रमेंद्र व प्रवीण नाराज थे। हालांकि उनके खेत से दूसरा रास्ता लगता है। लेकिन वे इसी पगडंडी को खुला रखने की जिद पर अड़े हुए थे।

आरोपी प्रवीण कुमार।
आरोपी प्रवीण कुमार।

यह था विवाद
मृतक दंपती के घर के पास खेत का रास्ता है। मुख्य गेट में से पड़ोसी आते जाते थे, लेकिन छह माह पहले रावतराम ने गेट पर ताला लगा दिया था। इसी को लेकर पड़ौसियों से विवाद था। इसी विवाद के कारण पड़ोसी महावीर सिंह खीचड़ के पुत्र प्रमेंद्र व प्रवीण गेट पर लगे तार को कटर से काटने लगे। घोटी देवी ने उन्हें मना किया तो आरोपी झगड़ा करने लगे। इस बीच प्रमेंद्र ने चाकू से घोटी देवी के पेट पर वार कर दिया। शोर शराबा सुनकर रावतराम मौके पर आया तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में रावतराम के गर्दन, चेहरे व शरीर पर तीन-चार गहरे घाव हो गए। इससे दोनों लहूलुहान हो गए और मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

डॉग स्कवॉयड लेकर पहुंचे
सूचना पर एसपी राजर्षि राज वर्मा मौके पर पहुंचे। इसके बाद देर रात सीकर से डॉ. विजय सांखला के नेतृत्व में एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। झुंझुनूं से हैंडलर अनिल कुमार डॉग स्कवॉयड लेकर पहुंचे। पुलिस ने तीन चार घंटे में ही दोनों आरोपियों को डिटेन कर लिया।

ये भी पढ़ें…

घर में घुस कर दंपती की हत्या:दो आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने चार घंटे में पकड़े आरोपी

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77