[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर में घुस कर दंपती की हत्या:दो आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने चार घंटे में पकड़े आरोपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घर में घुस कर दंपती की हत्या:दो आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने चार घंटे में पकड़े आरोपी

घर में घुस कर दंपती की हत्या:दो आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने चार घंटे में पकड़े आरोपी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : धनुरी थाना इलाके के आनंदपुरा में डबल मर्डर से सनसनी फैली है। पति और पत्नी की हत्या कर दी। दोनों पर धारदार् हथियार से वार किया गया है।घटना को अंजाम देने के बाद वह घर से फरार हो गया।सूचना मिलते ही धनुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। हत्या के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

आरोपी प्रवीण कुमार सरकारी भर्ती की करता है तैयारी
आरोपी प्रवीण कुमार सरकारी भर्ती की करता है तैयारी

घटना मंगलवार देर शाम की है। रास्ते के विवाद को लेकर 80 वर्षीय रावतराम पुत्र टिक्कू राम और उसकी 75 वर्षीय पत्नी छोटी देवी की हत्या कर दी गई। दोनों पति-पत्नी का चक्कू से वार कर हत्या की गई है और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद एसपी राज श्री भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद आस-पड़ोस के लोग और मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद झुंझुनूं एसपी राज श्री व ग्रामीण डिप्टी हरिसिंह घायल व धनुरी थाने के प्रभारी समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। दंपति का पुत्र और उसके परिवार के लोग जयपुर रहते हैंउन्हें सूचना दी गई सूचना के बाद दंपति का पुत्र देर गांव पहुंचा।

दोनों आरोपी डिटेन

हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नाकाबंदी कर एक आरोपी को कुछ देर बाद डिटेन कर लिया। पुलिस ने आनंदपूरा और काट के बीच तिराहे पर आरोपी प्रमेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी परवीन को भी पकड़ लिया है। घटना के बाद आरोपी प्रमेन्द्र और प्रवीण दोनों गांव से भागने की फिराक में थे। आरोपी प्रवीण सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। वहीं आरोपी प्रमेन्द्र प्राइवेट बस चलता है।

दो दिन पहले ही आए थे गांव

मृतक दम्पति रावतराम व उनकी पत्नी छोटी देवी रविवार को ही गांव आए थे। जयपुर अपने बेटों के पास रहते थे। दंपती अपने दोनों बेटों के साथ जयपुर में रहते थे। दंपती दोनो बेटो के पास ही रहते थे।

रास्ते का विवाद

रास्ते के विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपियों से पूछताछ के बाद ही सही बात का पता चलेगा। जानकारी के अनुसार खेत में रास्ते का विवाद चल रहा था। कुछ महीनों पहले रावतराम ने अपने खेत में तारबंदी कर उसके गेट लगवा दिया था। इस बात को लेकर विवाद था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77