[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्याम बाबा को पालकी में बैठाकर करवाया नगर भ्रमण:डीजे के साथ निकाली निशान यात्रा का ग्रामीणों ने फूलों से किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्याम बाबा को पालकी में बैठाकर करवाया नगर भ्रमण:डीजे के साथ निकाली निशान यात्रा का ग्रामीणों ने फूलों से किया स्वागत

श्याम बाबा को पालकी में बैठाकर करवाया नगर भ्रमण:डीजे के साथ निकाली निशान यात्रा का ग्रामीणों ने फूलों से किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ी नगर : खेतड़ी कस्बे में बुधवार को ग्रामीणों की ओर से बाबा श्याम की निशाना यात्रा निकाली गई। इस दौरान बाबा श्याम को पालकी मे बैठाकर नगर भ्रमण करवाया गया। अजीत अस्पताल के पास से पूजा-अर्चना व महाआरती के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष गीता सैनी थी, जबकि अध्यक्षता राधेश्याम शर्मा ने की।

भक्त निकेश पारीक ने बताया कि खेतड़ी कस्बे में श्याम भक्तों की ओर से पूरे शहर मे बाबा श्याम को नगर भ्रमण करवा जाता है। इस दौरान महिलाएं व पुरूष हाथों में निशाना लेकर निशान यात्रा मे भाग लेते है। उन्होंने बताया कि यह निशान यात्रा पिछले काफी समय से निकाली जा रही है। इसे आज भी उसी परंपरा के अनुसार निर्वहन किया जा रहा है। प्रदेश में फागुन माह में बाबा श्याम के मेले का आयोजन खाटू में किया जाता है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोग पदयात्रा कर बाबा श्याम के मंदिर तक पहुंचते हैं। उसी के तहत खेतड़ी कस्बे मे जगह-जगह बाबा श्याम के दरबार सजाए जाते हैं।

देवताओं की जीवंत झांकियां सजाई
स्बे में सड़क किनारे पंडाल सजा कर बाबा श्याम के दरबार पहुंचने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सेवा के शिविर भी लगाए जाते हैं तथा खाने-पीने के अलावा चिकित्सा सुविधा भी मुहैया करवाई जाती है। बाबा श्याम की निशान यात्रा एसडीएम कोर्ट, मुख्य बस स्टैंड, मुख्य बाजार, हनुमानगढ़ी, करोल बाजार, चूड़ी गट्टा, मुख्य बाजार, चूना चौक से होती हुई बाबा श्याम के मंदिर परिसर में पहुंची। इस दौरान बाबा श्याम के भक्तों ने रंग गुलाल उड़ा कर फाग उत्सव भी मनाया। कस्बे में निकाली गई श्याम निशान यात्रा व बाबा श्याम की झांकी का ग्रामीणों ने जगह-जगह फूलों से स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद पदयात्री 51 निशान के साथ खाटू धाम के लिए रवाना हुए इस दौरान स्थानीय लोक कलाकारों की ओर से भोलेनाथ, हनुमान व राधा कृष्ण की झांकियां सजाई गई।

इस मौके पर एडवोकेट संजय सुरोलिया, पार्षद लीलाधर सैनी, एडवोकेट पीयूष सुरोलिया, कैलाश गर्ग, विजय गोयल, प्रदीप कुमार, दीपक सोनी, उषा गोयल, प्रियंका गुप्ता, नेहा गोयल, जगदंबा पारीक, मनोज गुप्ता, बबीता, ममता, लक्ष्मीकांत, मगनसिंह, रविंद्र, डॉ श्याम सुंदर शर्मा, नौरंग माथुर, उमाशंकर शर्मा,  ज्योति भारद्वाज, वंदन, माया देवी, सुधा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77