[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शराब की दुकान का विरोध:ग्रामीण बोले-नहीं खोलने देंगे शराब की दुकान, एसडीएम के नाम दिया ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

शराब की दुकान का विरोध:ग्रामीण बोले-नहीं खोलने देंगे शराब की दुकान, एसडीएम के नाम दिया ज्ञापन

शराब की दुकान का विरोध:ग्रामीण बोले-नहीं खोलने देंगे शराब की दुकान, एसडीएम के नाम दिया ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : नवलगढ़ के निकटवर्ती कानाका वाली ढाणी, नांगलियो की ढाणी, ढहर का बालाजी का मंदिर, हनुमान की ढाणी के ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम के नाम ज्ञापन देकर नवलड़ी रोड पर खुलने वाले शराब ठेके का विरोध जताया है।

ज्ञापन में बताया कि नवलडी रोड पर मशहूर ढहर का बालाजी का मंदिर स्थित है जो करीब 250-300 साल पुराना ऐतिहासिक मंदिर है। जिसके पास एक स्टैण्ड है, जहां कई दुकानें है। दुकानों में से एक दुकान में शराब खोली जा रही है। जिस स्थान पर शराब का ठेका खोला जा रहा है,वहीं पुराने समय से मंदिर स्थित है। आवासीय कॉलोनी है। स्कूल का संचालन होता है और पीपल का गट्टा है, जहां पर महिलाएं पूजा-अर्चना करती है। दिनभर महिलाओं का आवागमन है। कुछ दूरी पर शिवजी और हनुमान मंदिर और गौशाला है। लेकिन कुछ लोग बिना अधिकृत हुए शराब का ठेका खोलने पर आमादा है। इसके कारण लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने पहले भी शराब की दुकान के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि किसी भी सूरत में शराब की दुकान नहीं खोलने देंगे।

इस मौके पर दिलीप सैनी, प्रितम सैनी, रामगोपाल सैनी, अशोक कुमार, सुनील कुमार, कमलेश कुमार, विनित सैनी और नरोत्तमलाल सैनी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77