[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वन भूमि में अतिक्रमण कर बनाई जा रही पक्की दीवार को जेसीबी से तुड़वा दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वन भूमि में अतिक्रमण कर बनाई जा रही पक्की दीवार को जेसीबी से तुड़वा दिया

वन भूमि में अतिक्रमण कर बनाई जा रही पक्की दीवार को जेसीबी से तुड़वा दिया

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

देवता-खेतड़ी : खेतड़ी वन विभाग की टीम ने रविवार को देवता गांव में कार्रवाई करते हुए भूमाफियाओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया। चार जनों के खिलाफ राज कार्य में बाधा पहुंचाने व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट दी गई है। रेंजर विजय कुमार फगेड़िया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से देवता गांव में वन विभाग की भूमि में अवैध तरीके से अतिक्रमण कर पक्की दीवार बनाने व अन्य निर्माण कार्य करवाने की सूचना मिल रही थी।

उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया। इसके बाद झुंझुनूं डीएफओ बीएल नेहरा ने वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए टीम का गठन कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। टीम ने उपस्थित लोगों की मौजूदगी में नपती की तो गांव के कुछ लोगों द्वारा वन विभाग की भूमि में पक्का निर्माण कार्य कर जमीन पर अवैध कब्जा करना सामने आया।

इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से वन भूमि में बनाई गई अवैध दीवार को तोड़ दिया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को फिर से वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद किया। रेंजर विजय फगेडिया ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले देवता निवासी सचिन गुर्जर, ओमप्रकाश व राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ पुलिस में राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट में बताया कि वन विभाग द्वारा वन क्षेत्र की 50 हेक्टर भूमि वृक्षारोपण के लिए कार्य करवाया था, जिसमें खाई फैंसिंग, ट्रैंचेज एवं खड्डे खुदाई किए गए थे। उक्त लोगों ने एक राय होकर वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण की नीयत से उक्त कार्यों को नष्ट कर उजाड़ दिया। इसी प्रकार देवता निवासी होशियार गुर्जर ने 70 मीटर दीवार तोड़ने की शिकायत दी।

इस दौरान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का भी विरोध भी किया, लेकिन मौके पर मौजूद जाब्ते ने स्थिति को संभाल लिया। टीम में सहायक वन संरक्षक विजय फगेड़िया, वनपाल शाहरुख खान, महिपाल सिंह, सत्यवान पूनिया सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। खेतड़ी नगर. देवता गांव में वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाते हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77