[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एप्प बनेंगे सहारा:सी विजिल एप पर कर सकेंगे आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत, 100 मिनट में निस्तारण होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एप्प बनेंगे सहारा:सी विजिल एप पर कर सकेंगे आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत, 100 मिनट में निस्तारण होगा

एप्प बनेंगे सहारा:सी विजिल एप पर कर सकेंगे आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत, 100 मिनट में निस्तारण होगा

झुंझुनूं : लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पूरी तरह से कमर कस ली है। विधानसभा चुनाव की तर्ज पर इस चुनाव में भी एप्प काफी मददगार साबित होंगे। इस बार भी आचार संहिता के उल्लंघन पर सी विजिल एप काम में ले सकेंगें। इस पर शिकायत करने के बाद चुनाव आयोग की ओर से 100 मिनट में निस्तारण किया जाएगा। यह एप किसी भी स्मार्ट फोन में गूगल एप स्टोर या अन्य एप स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इसके माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 100 मिनट में किया जाता है तथा शिकायत करने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाती है। यह एप केवल उन्हीं राज्यों की भौगोलिक सीमा के भीतर कार्य करेगी, जहां चुनाव चल रहे हैं। इस एप की विशेषता यह है कि यह लाइव फोटो एवं वीडियो और ऑटो लोकेशन ही कैप्चर करता है। ताकि फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए डिजिटल साक्ष्य मिलना सुनिश्चित हो सके।

सी विजिल एप पर कर सकेंगे आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत
सी विजिल एप पर कर सकेंगे आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

100 मिनट में हो जाएगा निस्तारण शिकायत पर कार्यवाही होने के बाद, उनके द्वारा निर्णय और निपटान के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को एप के माध्यम से फील्ड रिपोर्ट ऑनलाइन भेजी जाती है। यदि घटना सही पाई जाती है, तो सूचना को भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय शिकायत पोर्टल पर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजा जाता है और जागरूक नागरिक को 100 मिनट के भीतर स्थिति के बारे में सूचित किया जाता है।

शिकायत दर्ज करने से पहले आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली गतिविधि की केवल एक तस्वीर या 2 मिनट का वीडियो बनाएं और संक्षिप्त में इसका वर्णन कर दें। शिकायत के साथ कैप्चर की गई जीआईएस जानकारी स्वतः संबंधित जिला नियंत्रण कक्ष को भेज दी जाती है, जिससे फ्लाइंग स्क्वॉड को कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर भेज दिया जाएगा। इनकी शिकायत होगी शराब और पैसे बांटना मतदाता को डराना व धमकाना सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा पार्टी का प्रचार सरकारी संपत्ति का विरुपण आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आने वाले कार्य

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77