[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीए स्टूडेंट ने ढाबा संचालक से की लव मैरिज:धमकी मिलने पर पहुंचे एसपी ऑफिस, सुरक्षा की लगाई गुहार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीए स्टूडेंट ने ढाबा संचालक से की लव मैरिज:धमकी मिलने पर पहुंचे एसपी ऑफिस, सुरक्षा की लगाई गुहार

बीए स्टूडेंट ने ढाबा संचालक से की लव मैरिज:धमकी मिलने पर पहुंचे एसपी ऑफिस, सुरक्षा की लगाई गुहार

चूरू : चूरू के तारानगर थाना क्षेत्र के ब्रह्मनगर गांव की एक बीए स्टूडेंट ने 10वीं पास ढाबा संचालक से लव मैरिज कर ली। अंतरजातीय विवाह होने की वजह से दोनों को जान से मारने की धमकी मिली। जिसके बाद दोनों सुरक्षा के लिए एसपी ऑफिस पहुंचे।

एसपी ऑफिस में ब्रह्मनगर की बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट मोनिका (20) ने बताया कि उसने अपने ही गांव के परमेश्वरलाल (21) के साथ लव मैरिज कर ली है। परमेश्वरलाल दूधवाखारा में ढाबा संचालित करता है। मोनिका ने बताया कि परमेश्वरलाल से उसकी जान पहचान पांच साल पहले हुई थी। वह उसके ढाबे पर आती जाती थी। दोनों में दोस्ती हुई और वह मोबाइल पर बातें करने लगे। उनका प्यार परवान चढ़ने लगा, लेकिन दोनों एक ही गांव के और अलग-अलग जाति के होने की वजह से अपने प्रेम प्रसंग के बारे घर वालों को बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। एक मार्च को दोनों ने घर छोड़ दिया और गाजियाबाद पहुंचकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। गाजियाबाद से वे लोग दिल्ली और जयपुर भी गए, जहां होटल में रुके।

मोनिका के घर वालों ने तारानगर थाने में मामला दर्ज करवा दिया। मोनिका के घर वालों ने परमेश्वरलाल के घर वालों को धमकी दी और उन्हें परेशान भी किया। मोनिका ने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने के बाद दोनों एसपी ऑफिस पहुंचे। परमेश्वरलाल ने बताया कि वह दसवीं तक पढ़ा है। ढाबा संचालक कर अच्छा खासा कमा लेता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62