[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

CO स्काउट ने स्कूल का विजिट किया:स्काउट से जुड़ने का आव्हान किया, रोजेदारों का स्वागत कर सांप्रदायिक सौहार्द एवं आपसी सदभाव का सन्देश दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

CO स्काउट ने स्कूल का विजिट किया:स्काउट से जुड़ने का आव्हान किया, रोजेदारों का स्वागत कर सांप्रदायिक सौहार्द एवं आपसी सदभाव का सन्देश दिया

CO स्काउट ने स्कूल का विजिट किया:स्काउट से जुड़ने का आव्हान किया, रोजेदारों का स्वागत कर सांप्रदायिक सौहार्द एवं आपसी सदभाव का सन्देश दिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : स्काउट गाइड गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए निष्क्रिय हो चुके ग्रुपों को सक्रिय करने के लिए मंगलवार को सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने तीन नंबर रोड स्थित इमाम रब्बानी पब्लिक स्कूल का विजिट किया। छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर स्काउट गाइड से जुड़ने के विभिन्न प्रकार के लाभ बताते हुए कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग जीवन जीने की कला सिखाती है, जिसके माध्यम से राष्ट्र के लिए सुयोग्य नागरिक तैयार किए जाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से रमजान महीने के प्रथम दिन प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय स्तर पर आयोजित वर्ष पर्यंत की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनी वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौलाना शरीफ, मौलाना बदरुद्दीन, मौलाना जाकिर, मौलाना ऊवेश, मौलाना रिजवान ने छात्र-छात्राओं को रमजान महीने का महत्व समझाते हुए इसकी पवित्रता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रमजान के पवित्र महीने में हमें नेकी और ईमानदारी की प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन में दूसरों की सहायता करनी चाहिए एवं अपने आप को देश व समाज के लिए अच्छा नागरिक बनाना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील रोहिल्ला ने कहा कि स्काउट गाइडिंग के माध्यम से देश एवं समाज में विभिन्न प्रकार के नवाचार किए जा रहे हैं जिससे समाज में सुयोग्य नागरिक निर्माण हो रहे हैं।

उन्होंने विद्यालय की विभिन्न गतिविधि में भाग लेने वाली प्रतिभाओं को स्काउट गाइड से जोड़ने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा वर्ष पर्यंत विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा रमजान माह के पहले रोजे के दौरान ही रोजेदारों का माल्यार्पण कर मुबारकबाद देकर आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द एवं सद्भाव का संदेश समाज को दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के कार्यालय अधीक्षक सुभाष चंद्र वर्मा समेत स्टाफ सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62