आसिफ लीलगर बने मिस्टर चूरू
आसिफ लीलगर बने मिस्टर चूरू
चूरू : टाउन हॉल में 13वीं मिस्टर चूरू-2024 बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हरलाल सहारण थे। विशिष्ट अतिथि विक्रम कोटवाद व नारायण बेनीवाल थे। राजस्थान बॉडी बिल्डिंग प्रदेशाध्यक्ष मुकेश प्रजापत ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिला बॉडी बिल्डिंग के अध्यक्ष दिनेश प्रजापत ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर के बॉडी बिल्डर्स ने भाग लिया।
ओवरऑल चैंपियनशिप आसिफ लीलगर, बेस्ट पोजर सोयल डायर, बेस्ट मसल्स मैन राजशेखर, बेस्ट इम्प्रूव्ड मांगीलाल तथा ओवरऑल मैन फिजिकल का खिताब तौफिक लीलगर के नाम रहा। निर्णायक की भूमिका राजस्थान बॉडी बिल्डिंग के प्रदेश सचिव शिवराम थापा ने निभाई। विधायक सहारण ने विजेता बॉडी बिल्डर का सम्मान किया। कार्यक्रम में अब्बास मंडावरिया, मो. अब्बास खान, अंजार खान, जावेद खान, गोपाल नारायण सोनी, डॉ. सुमित शर्मा, आरबी शर्मा, युसुफ खान आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2038898


