[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समाजसेवी गुलझरी लाल शर्मा ने किया सीएम का स्वागत, यमुना जल समझौते के लिए दिया धन्यवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

समाजसेवी गुलझरी लाल शर्मा ने किया सीएम का स्वागत, यमुना जल समझौते के लिए दिया धन्यवाद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका 

झुंझुनूं : झुंझुनूं के समाजसेवी गुलजारीलाल शर्मा ने शनिवार को नवलगढ़ में भाजपा नेता बनवारी लाल सैनी के नेतृत्व में और महेश जीनगर के साथ प्रतिनिधिमंडल के रूप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर झुंझुनूं आगमन पर उनका स्वागत अभिनंदन किया। सीएम धन्यवाद यात्रा के दौरान झुंझुनूं जिले की यात्रा पर आए हुए थे। गुलझारी शर्मा, बनवारी सैनी और महेश जीनगर ने सीएम को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत करते हुए उन्हें झुंझुनूं जिले की पानी की समस्या के समाधान के लिए हरियाणा सरकार के साथ यमुना जल को लेकर किए गए समझौते के लिए आभार ज्ञापित किया और झुंझुनूं जिले के जनता की ओर से उन्हें धन्यवाद दिया। शर्मा ने जिले की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सीएम का ध्यान आकर्षित किया तथा उन्हें बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार निश्चित रूप से इस क्षेत्र में कई नवाचार करेगी और लोगों का दिल जीतेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62