नागौर में बोलेरो चला रहे चालक को आया हार्ट अटैक, शोभायात्रा में घुसी बेकाबू गाड़ी, कई को कुचला
नागौर में बोलेरो चला रहे चालक को हार्ट अटैक आ गए। बेकाबू गाड़ी आगे चल रही एक शोभायात्रा में घुस गई और उसने सात-आठ लोगों को कुचल दिया। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नागौर : राजस्थान के नागौर जिले में बोलेरो चला रहे चालक को हार्ट अटैक आ गए। इससे बेकाबू गाड़ी आगे चल रही विश्वकर्मा भगवान की शोभायात्रा में घुस गई। बेकाबू बोलेरों ने सात-आठ लोगों को कुचल दिया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बोलेरो चला रहे चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
हार्ट अटैक बनती जा रही है महामारी 🙏 जल्द इस ओर कदम उठाना जरूरी 🙏
आज डेगाना में कार्यक्रम के दौरान चालक को आया हार्ट अटैक, जनहानि की आ रही है खबर💔🙏 pic.twitter.com/Dpu2YGVvgV
— Bhera ram (@JATbera1) February 22, 2024
जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे डेगाना कस्बे के मुख्य बाजार में हुआ। यहां जांगिड़ समाज की ओर से विश्वकर्मा भगवान की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। करवा गली के पास शोभा यात्रा में शामिल लोग चल रहे थे और उनके पीछे धीरे-धीरे एक बोलेरो चल रही थी। इस दौरान बोलेरो चला रहे ड्राइवर ईसान खान (60) को हार्ट अटैक गया। जिससे वह बोलेरो पर नियंत्रण खो बैठा और बेकाबू बोलेरो शोभा यात्रा में चल रहे लोगों को कुचलते हुए सड़क किनारे लगे ठेलों से टकरा गई।
बताया जा रहा है कि हादसे में चाल लोगों को ज्याद चोटें आईं हैं। जिनमें से दो को अजमेर और दो को नागौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, बोलेरो चालक की हार्ट अटैक के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसे में हरिराम (78) निवासी अलतवा और देवकरण (65) निवासी पुंदलोता गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अजमेर रेफर किया गया है।
डेगाना में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान हुए सड़क हादसे में नागरिकों के हताहत होने का समाचार सुनकर मन अत्यंत दुखी है।
मैं प्रभु से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए, घायलों की शीघ्र स्वस्थता की कामना करता हूं। परिजनों को यह आघात सहन…
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 22, 2024
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बोलेरो धीरे-धीरे शोभायात्रा के पीछे चल रही थी। अचानक, वह लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ने लगी। कुद देर तक लोगों को कुछ समझ ही नहीं। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तत्काल एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।