अलसीसर महाविद्यालय की बालिकाओं को विधिक, महिला स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा की दी जानकारी
अलसीसर महाविद्यालय की बालिकाओं को विधिक, महिला स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा की दी जानकारी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : अलसीसर के राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा, महिला अधिकारों व कानून कि जानकारी दी गई। इस अवसर पर मलसीसर थानाधिकारी कमलेश चौधरी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए तथा यातायात नियमों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ विकास मील द्वारा छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों व कानून के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय महिला प्रकोष्ठ समिति अध्यक्ष व सह आचार्य पूनम शर्मा ने कॉलेज की छात्राओं को महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉक्टर पवन शर्मा, अमित मुद्गल, डॉ गायत्री जाजोरिया, डॉ संगीता, डॉ एकता, स्वाति एवं मलसीसर थाना की कांस्टेबल अनीता उपस्थित रहें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034380


