[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला स्तरीय अधिकारी भी मान रहे हैं जनता को होती है परेशानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला स्तरीय अधिकारी भी मान रहे हैं जनता को होती है परेशानी

जिला अस्पताल के खाली पद से रोगी व उनके परिजन है परेशान, निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने कहा–ओपीडी है अधिक, रतनगढ़ जिला अस्पताल एवं नगरपालिका का किया है निरीक्षण, पट्टा वितरण को लेकर भी दिए जिला कलेक्टर ने आवश्यक निर्देश

रतनगढ़ : रतनगढ़ में जनता को हो रही परेशानी को अब जिला स्तरीय अधिकारी भी समझ रहे हैं, लेकिन उच्चाधिकारियों को चिट्ठी लिखकर अवगत करवाने के अलावा उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। मामला रतनगढ़ जिला अस्पताल का है। मामले के अनुसार जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने आज जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने भी माना कि अस्पताल में ओपीडी बहुत है, जिसके मुकाबले डॉक्टरों की संख्या बहुत कम है। साथ ही ऑर्थो एवं सोनोलॉजिस्ट का खाली पद परेशानी का कारण बना हुआ है। जिला कलेक्टर ने इस समस्या के निस्तारण के लिए राज्य सरकार को अवगत करवाने का आश्वासन दिया। इसके पश्चात जिला कलेक्टर ने नगरपालिका का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन को शीघ्र ही पट्टों की पत्रावलियों के निस्तारण के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने बताया कि 47 पट्टे अभी तैयार हैं, जिनका सोमवार को वितरण किया जाएगा। शेष पट्टों की सूची चश्पा कर दी गई है तथा आगामी 20 दिनों में पत्रावलियों का निस्तारण कर दिया जाएगा। जिला कलेक्टर के निरीक्षण को लेकर दोनों विभागों के अधिकारी भी मुस्तेद दिखाई दिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62