[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क हादसे में 3 महीने की बच्ची की मौत:हाईवे पर अनियंत्रित होकर बस गड्ढे में गिरी, 22 घायल; 9 को जयपुर रेफर किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क हादसे में 3 महीने की बच्ची की मौत:हाईवे पर अनियंत्रित होकर बस गड्ढे में गिरी, 22 घायल; 9 को जयपुर रेफर किया

सड़क हादसे में 3 महीने की बच्ची की मौत:हाईवे पर अनियंत्रित होकर बस गड्ढे में गिरी, 22 घायल; 9 को जयपुर रेफर किया

चाकसू : ग्रामीण परिवहन बस अनियंत्रित होकर दूदू-दौसा हाईवे से उतर गई और गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक तीन महीने की बच्ची की मौत हो गई। वहीं 22 लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में 9 लोगों को जयपुर रैफर किया गया है।

हादसा जयपुर के चाकसू तहसील के कादेड़ा गांव में सोमवार सुबह 9 बजे हुआ। कादेड़ा गांव के सरपंच के पति श्रवण लाल मीणा ने बताया कि जैसे ही बस पलटी, आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर वहां पहुंचे। बस में चीख पुकार मची हुई थी।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बस में से घायलों को निकालना शुरू कर दिया। घायलों को निकालकर चाकसू उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से निकाला।
स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से निकाला।

तीन महीने की बच्ची की मौत
चाकसू थानाधिकारी कैलाशदान ने बताया कि हादसे में मौजमबाद निवासी इफरा खान (3 माह) पुत्री इरफान खान की मौत हो गई। वहीं इरफान का उप जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मां रेशमा को जयपुर रैफर किया गया है। ये तीनों चाकसू से ही बैठे थे। 22 लोगों को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया था।

बस में बैठे निवाई निवासी और माधोराजपुरा के नायब तहसीलदार नानगराम मीणा ने बताया कि बस चाकसू से सुबह 8 बजे निकली थी। बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 30 लोग थे। कादेड़ा पहुंचने पर बस का ड्राइवर बदला था, यहां से बस एक किलोमीटर ही चली थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई। लोग घबरा गए। कुछ ही सेकेंड में बस हाईवे से उतर गई और पलट गई। इस बीच लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के गांव के लोग वहां आए और उन्हें जैसे-तैसे बाहर निकालकर प्राइवेट गाड़ियों से चाकसू उप जिला अस्पताल ले गए।

हादसे की सूचना पर उपजिला अस्पताल मे लोगों की भीड़ जमा हो गई। अधिकांश घायल चाकसू क्षेत्र के होने के कारण परिजन भी जल्दी ही अस्पताल पहुंच गए। विधायक रामावतार बैरवा भी उपजिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली।

बस पलटने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
बस पलटने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

इनको किया रैफर
उदयपुर के डाबिच आशा बोंदा निवासी अजय पाल गुर्जर, चाकसू निवासी हुकम गुर्जर, जयपुर के सांगानेर निवासी रितु शर्मा, अजमेर निवासी राजवीर सिंह, चाकसू निवासी बीना जैन, चाकसू निवासी रेशमा बानो, चाकसू निवासी सीताराम जाट, चाकसू निवासी सीता देवी अग्रवाल, फागी निवासी बस कंडक्टर पृथ्वी सिंह को जयपुर रैफर किया गया है।

लोगों ने क्रेन की सहायता से बस को सीधा किया।
लोगों ने क्रेन की सहायता से बस को सीधा किया।

इनका इलाज उपजिला अस्पताल में जारी

डाबिच निवासी मोहनलाल रेगर, मनीष बैसला निवासी सवाईमाधोपुर, आशा बोदा निवासी उदयपुर, किरण साहू निवासी चाकसू, महेश शर्मा निवासी डीडवाना , नानाग्राम मीणा निवासी निवाई, राहुल माली निवासी चाकसू ,इरफान खान निवासी मोजमाबाद, डॉ जाकिर हुसैन निवासी चाकसू ,तुलसीराम अग्रवाल निवासी चाकसू, विमल जैन निवासी चाकसू और दो अन्य लोग घायल हो गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet