[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान महापड़ाव को लेकर जोधपुर में बैठक:पुलिस अधिकारियों ने बस, ट्रक व पेट्रोल पंप संगठनों की बैठक, दो दिन पंजाब – हरियाणा न जाने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किसान महापड़ाव को लेकर जोधपुर में बैठक:पुलिस अधिकारियों ने बस, ट्रक व पेट्रोल पंप संगठनों की बैठक, दो दिन पंजाब – हरियाणा न जाने की अपील

किसान महापड़ाव को लेकर जोधपुर में बैठक:पुलिस अधिकारियों ने बस, ट्रक व पेट्रोल पंप संगठनों की बैठक, दो दिन पंजाब – हरियाणा न जाने की अपील

जोधपुर : किसान संगठनों की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 13 फ़रवरी को महापड़ाव व दिल्ली कूच को लेकर जोधपुर में भी एहतियात बरतना शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बस, ट्रक व पेट्रोल पंप संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की है और अगले दो से तीन तक पंजाब व हरियाणा नहीं आने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि इस कूच व महापड़ाव से बसें व ट्रक रास्ते में जाम हो सकते है। जिससे आम जनता परेशान हो सकती है।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार कांवत ने बताया कि दिल्ली में 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच करने व महापड़ाव डालना प्रस्तावित है।इससे पहले सोमवार को किसान संगठनों की सरकार के साथ बैठक है। शांति व कानून व्यवस्था के तहत पंजाब व हरियाणा सीमा बाधित रहने वाली है। इस महापड़ाव के बीच कोई आमजन पंजाब-हरियाणा की तरफ जाता है तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इससे बचने के लिए डीसीपी कांवत ने कार्यालय में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। डीसीपी कांवत व एडीसीपी भोपालसिंह लखावत ने किसान आंदोलन के चलते दो दिन के लिए बसें बल्कि ट्रकों को भी पंजाब-हरियाणा की तरफ जाने से रोकने की अपील की। साथ ही आमजन को भी इसकी जानकारी देने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर जोधुपर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रणवीरसिंह, सचिव प्रवीण कुम्भट, ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बस ऑनर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव विष्णु शर्मा, सचिव राजेन्द्र परिहार, सांगरिया गुड़्स ट्रांसपोर्ट के सचिव वीरेन्द्र और राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जोधपुर के सचिव राजेन्द्र बिश्नोई ने सहयोग का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62