अपनी जगह डमी अभ्यर्थी बिठाने वाला गिरफ्तार:हायर सैकेंडरी भर्ती परीक्षा 2017 में बिठाया था आरोपी ने अपनी जगह बिहारी गैंग का एक सदस्य
अपनी जगह डमी अभ्यर्थी बिठाने वाला गिरफ्तार:हायर सैकेंडरी भर्ती परीक्षा 2017 में बिठाया था आरोपी ने अपनी जगह बिहारी गैंग का एक सदस्य
जयपुर : कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त हायर सैकेण्डरी भर्ती परीक्षा वर्ष 2017 में अपनी जगह बिहारी गैंग के एक सदस्य को बिठाकर नकल कराने वाले अशोक कुमार मीणा को एसओजी ने आज गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी परीक्षा से पहले बीहारी गैंग से सम्पर्क किया और उसे परीक्षा में बिठाया उस दौरान पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन आरोपी अशोक कुमार घटना के बाद से फरार चल रहा था। जिस आज एसओजी की टीम ने गिरफ्तार किया हैं।
एडीजी एसओजी वीके सिंह ने बताया कि एसओजी ने वर्ष 2018 में कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त हायर सैकेण्डरी भर्ती परीक्षा वर्ष 2017 में डमी अभ्यर्थी बैठाने का खुलासा करते मामला दर्ज किया था। इस परीक्षा में गिरफ्तार बदमाशों ने दिल्ली में परीक्षा की तैयारी के दौरान बिहार के डमी अभ्यर्थी बैठाने वाली गैंग से सम्पर्क कर खुद की जगह पर कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बिठाये थे। इन में से मौके से पुलिस ने उस दौरान 3 बिहारी गैंग के सदस्यों सहित कुल 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से गैंग के अन्य सदस्य फरार थे। आरोपी भी उस घटना के बाद से फरार चल रहा था। आज मुखबिर से मिली सूचना पर एसओजी ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी अशोक कुमार मीणा (31) पुत्र मनोहर लाल मीणा निवासी मोरड़ तहसील सिकराय पुलिस थाना मानपुर जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया हैं। एसओजी अब तक इस प्रकरण में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019501


